Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड की स्थिति बेलगाम, एनडीए ही ठीक करेगीःसरयू राय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड की स्थिति बेलगाम, एनडीए ही ठीक करेगीःसरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड की स्थिति बेलगाम, एनडीए ही ठीक करेगीःसरयू राय

    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के उम्मीदवार सरयू राय मंगलवार को कहा कि राज्य की स्थिति बेलगाम हो गई है. इसे एनडीए ही ठीक कर सकता है. 23 नवंबर को जब मतगणना होगी तो हेमंत सरकार नहीं, एनडीए की सरकार बनेगी.

    यहां एनडीए की साझा रैली में सरयू राय ने कहा कि उन्होंने दो साल पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा था कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य का स्वास्थ्य खराब कर दिया है. राज्य को बीमार कर दिया है. अब उनकी बात सही साबित हो रही है. स्वास्थ्य मंत्री ने टेंडर से तीन गुणा ज्यादा ऊंची कीमतों पर दवाईयां खरीदी. जब उन्होंने इस मामले को विधानसभा में जोर-शोर से उठाया तब विधानसभाध्यक्ष ने जांच का आदेश दिया. क्या जांच हुई, पता ही नहीं चला क्योंकि जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं हुई.

    सरयू राय ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्याशी और राज्य का स्वास्थ्य मंत्री कोरोना काल में प्रोत्साहन राशि लेने के लिए आतुर दिखे. उन्होंने अपना नाम भी प्रोत्साहन राशि लेने वालों में शामिल करा दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने 59 अन्य लोगों का भी नाम उसमें शामिल करवा दिया. फिर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो धनराशि प्रोत्साहन राशि के रुप में मिलेगी, उसे मेरे भारतीय स्टेट बैंक के रानीकुदर खाते में जमा करवा दिया जाए. ऐसा कोई मंत्री करता है भला.
    श्री राय ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने डिजायन और एस्टीमेट घोटाला कर मानगो फ्लाईओवर का कॉस्ट 471 करोड़ रुपये कर दिया. उन्होंने कहाः मानगो फ्लाईओवर साढ़े चार किलोमीटर का है और स्वर्णरेखा पर बन रहा है. मेरा पुल भी स्वर्णरेखा पर बन रहा है और चार किलोमीटर लंबा है. साथ में फोरलेन सड़क भी है. वह मात्र 40 करोड़ में बन रहा है. इतना भारी अंतर कैसे और क्यों? इसीलिए मैं एस्टीमेट और डिजाइन घोटाले का आरोप लगा रहा हूं.
    उन्होंने कहा कि सैकड़ों करोड़ खर्च करके स्वास्थ्य मंत्री ने एमजीएम अस्पताल की नई बिल्डिंग तो बना दी, उसमें पानी है ही नहीं. पानी नहीं तो इलाज कैसे होगा? क्या अस्पताल का भवन मरीजों के लिए इलाज करेगा? डॉक्टर कहां हैं?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी में छठ व्रतियों के लिए सुविधायें बढ़ायेंगे-पूर्णिमा साहू
    Next Article कदमा बाजार में प्रचार करने के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी विकास सिंह के ऊपर बन्ना गुप्ता के लड़कों ने किया हमला

    Related Posts

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    May 26, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.