Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी में छठ व्रतियों के लिए सुविधायें बढ़ायेंगे-पूर्णिमा साहू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्वी में छठ व्रतियों के लिए सुविधायें बढ़ायेंगे-पूर्णिमा साहू

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी में छठ व्रतियों के लिए सुविधायें बढ़ायेंगे-पूर्णिमा साहू

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास का सघन प्रचार अभियान बदस्तूर जारी है। संपर्क अभियान के दौरान उन्होंने लोगों को छठ पर्व के मौके पर नहाय-खाय की शुभकामनायें दीं। लोगों से वादा किया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में छठ की महत्ता बढ़ाने और व्रतियों की सुविधाओं के लिए पूर्व की भांति कार्य किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चौतरफा विकास हीं हमारा लक्ष्य है। उन्होंने गोलमुरी में कैलाश नगर, टाटा लाइन, विजय नगर, रामदेव बगान, देबुन बगान, नानक नगर, नामदा बस्ती में पद यात्रा की और लोगों से संपर्क साधा। दौरे के क्रम में समस्याओं से भी अवगत हुईं और समाधान का आश्वासन दिया। उनके साथ दिनेश कुमार, पप्पू उपाध्याय, विमला साहू, मिथिलेश सिंह यादव,अमित अग्रवाल सहित काफी संख्या में महिलायें और पुरुष शामिल थे। उन्होंने बारीडीह 10 नं. बस्ती के छन्नी बाबा गुरुद्वारा में माथा टेका और प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की। इस मौके पर बिंदर मासी, रज्जी बहन, सोनी बहन, नींदर बहन, जसपाल बहन सहित काफी संख्या में महिलायें मौजूद थीं ,जिन्होंने पूर्णिमा साहू का अभिनंदन किया। पूर्णिमा साहू नेपाली सेवा समिति की बैठक में भी गईं, जहां उन्हें भरपूर समर्थन का आश्वासन मिला।

    पूर्णिमा दास बागुननगर डी-ब्लाक में माता जागरण के कार्यक्रम में शामिल हुईं और श्रद्धालुओं से आशीर्वाद लिया। टेल्को 22 फीट काली पूजा के कार्यक्रम, पंजाबी रिफ्यूजी कालोनी में नवयुवक संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शिरकत कीं जहां सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर कुलवंत सिंह बंटी,सतवीर सिंह सूमो, सुशांतो पंडा, जीवन साहू, संतोष ठाकुर, विकास शर्मा, पप्पू मिश्रा, अभिषेक आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपार्टी से निष्कासन दुर्भाग्यपूर्ण, जमशेदपुर पूर्वी के सम्मान से समझौता नहीं : शिव शंकर सिंह
    Next Article झारखंड की स्थिति बेलगाम, एनडीए ही ठीक करेगीःसरयू राय

    Related Posts

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    July 15, 2026

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 15, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.