Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त चुनाव कार्य की तैयारियों एवं अन्य बिंदुओं पर सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक के द्वारा की गई समीक्षा; दिए गए अहम दिशा निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त चुनाव कार्य की तैयारियों एवं अन्य बिंदुओं पर सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक के द्वारा की गई समीक्षा; दिए गए अहम दिशा निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त चुनाव कार्य की तैयारियों एवं अन्य बिंदुओं पर सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक के द्वारा की गई समीक्षा; दिए गए अहम दिशा निर्देश

    निष्पक्ष, भयमुक्त एवं त्रुटिरहित निर्वाचन संपन्न कराने हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर दिए गए जरूरी दिशा निर्देश

    आज दिनांक 30.10.2024 को समाहरणालय सभागार में विधानसभा चुनाव 2024 अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के लिए भारत चुनाव आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त 08 नाला विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री अभिजित सिंह (भा०प्र०से०) 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री मनिंदर पाल (भा०प्र०से०) एवं पुलिस प्रेक्षक श्री विकास सिल सोनी (भा०पु०से०) के द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं त्रुटिरहित संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय, पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) सहित सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों संग बैठक कर कोषांगों की समीक्षा, आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन, विधि व्यवस्था, निष्पक्ष, स्वच्छ, भयमुक्त एवं त्रुटिरहित मतदान संपन्न कराने हेतु की जा रही तैयारियों सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    इस दौरान कोषांगवार कार्यों की समीक्षा की गई तथा बिंदुवार संबंधित कोषांग के वरीय एवं नोडल अधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा-निर्देश दिया गया।

    बैठक के क्रम में सामान्य एवं पुलिस प्रेक्षक को कार्मिक कोषांग की ओर से चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त पोलिंग पार्टी की जानकारी दी गई।

    ईडीसी,पोस्टल बैलेट पेपर कोषांग द्वारा फार्म 12 की संख्या, होम वोटिंग की तिथियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण कोषांग द्वारा मतदान पदाधिकारियों के प्रशिक्षण की तिथियों एवं चरणवार आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। वाहन कोषांग द्वारा चुनाव कार्य के लिए जरूरी और उपलब्ध प्रयुक्त वाहनों के बारे जानकारी दी गई।स्वीप कोषांग के द्वारा जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने एवं मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया। इसके अलावा बताया गया कि ईवीएम वीवीपैट का प्रथम रेण्डमाइजेशन संपन्न हो चुका है।व्यय कोषांग के द्वारा व्यय की मॉनिटरिंग के लिए प्रतिनियुक्त वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो व्युइंग टीम,व्यय कोषांग में प्रतिनियुक्त पूरी टीम की जानकारी दी गई और किए जा रहे कार्यों के बारे बताया गया। वहीं मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग के द्वारा बताया गया कि स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित होने वाले खबरों एवं पेड न्यूज को लेकर 24 घंटे गहन निगरानी की जा रही है, साथ ही प्रतिदिन प्रकाशित समाचारों का कतरन को संकलित किया जा रहा है। इसके अलावा प्रतिदिन पेड न्यूज एवं विज्ञापन आदि से संबंधित प्रतिवेदन को व्यय लेखा कोषांग भेजा जा रहा है। बैठक के क्रम में सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक द्वारा संबंधित बिंदुओं पर जरूरी दिशा निर्देश दिया। वहीं उन्होंने बेहतर कम्युनिकेशन प्लान और बूथ प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा उन्होंने वज्रगृह में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन की जानकारी ली।

    इस दौरान *जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने जानकारी देते हुए कहा कि* विधानसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर कुल 17 कोषांगों का गठन किया गया है, जो पूर्णतया क्रियाशील है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर सतत निगरानी सभी स्तरों से की जा रही है। उन्होंने बताया कि एसएसटी टीम,वीएसटी टीम आदर्श आचार सहिंता के उल्लंघन के मामलों की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं के अलावा सुरक्षा बलों के आवासन आदि को लेकर भी सुविधाओं को बहाल किया जा रहा है।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप के अलावा अन्य कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिख धर्म गुरु का अपमान बर्दाश्त नहीं, मंत्री को बर्खास्त करे बीजेपी – डा. अजय
    Next Article जिलाण निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय ने स्वीप के तहत गांधी मैदान में आयोजित रंगोली कार्यक्रम एवं मतदाता जागरूकता बैच का अधिकारियों संग किया अनावरण

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.