Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिलाण निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय ने स्वीप के तहत गांधी मैदान में आयोजित रंगोली कार्यक्रम एवं मतदाता जागरूकता बैच का अधिकारियों संग किया अनावरण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिलाण निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय ने स्वीप के तहत गांधी मैदान में आयोजित रंगोली कार्यक्रम एवं मतदाता जागरूकता बैच का अधिकारियों संग किया अनावरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 30, 2024Updated:October 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय ने स्वीप के तहत गांधी मैदान में आयोजित रंगोली कार्यक्रम एवं मतदाता जागरूकता बैच का अधिकारियों संग किया अनावरण

    एक भी मतदाता छूटे नहीं ; 20 नवंबर 2024 को बढ़ चढ़ कर सभी करें अपने मताधिकार का करें प्रयोग – श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा

    नई जोश, नई उमंग, जामताड़ा रहे वोटरों के संग; मतदाता बैच का हुआ अनावरण

    आज दिनांक 30.10.2024 को गांधी मैदान जामताड़ा में स्वीप कोषांग जामताड़ा के द्वारा आयोजित रंगोली डेकोरेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) द्वारा रंगोली डेकोरेशन कार्यक्रम का अनावरण किया गया। इसके अलावा उन्होंने वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह उप विकास आयुक्त जामताड़ा श्री निरंजन कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ सहित अन्य अधिकारियों ने नई जोश नई उमंग, जामताड़ा रहे वोटरों के संग, मतदाता बैच का अनावरण किया।

    मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त मतदाता जागरूकता एवं शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से स्वीप के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

    उन्होंने अपील करते हुए कहा कि दिनांक 20 नवंबर 2024 को जिले में मतदान है, सब लोग अपने अपने बूथों पर जाकर जरूर मतदान करें। आपका एक एक वोट का महत्व है, इसलिए अपने मनपसंद प्रत्याशी का चयन कर जरूर वोट करें। उन्होंने कहा दिव्यांग एवं 85 प्लस आयुवर्ग के मतदाताओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा होम वोटिंग के अलावा मतदान केंद्रों से वोट करने हेतु वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, मतदान केंद्रों में भी सभी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

    _*इस अवसर पर*_ वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, नजारत उप समाहर्ता श्री अबिश्वर मुर्मू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ के अलावा स्वीप कोषांग के परियोजना पदाधिकारी श्रीमती पूनम, सुश्री एबलिन हांसदा सहित अन्य कर्मी आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त चुनाव कार्य की तैयारियों एवं अन्य बिंदुओं पर सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक के द्वारा की गई समीक्षा; दिए गए अहम दिशा निर्देश
    Next Article वीआर एलईडी स्क्रीन युक्त मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से नाला प्रखंड के विभिन्न गांवों में मतदाताओं को वोट के प्रति किया गया जागरूक

    Related Posts

    जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर समेत 26 अधिकारियों का तबादला

    September 19, 2026

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    September 18, 2026

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर समेत 26 अधिकारियों का तबादला

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    सरायकेला के संजय डालमिया के घर ईडी की इंट्री

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

    तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    टिनप्लेट हादसे के बाद गरमाया माहौल, मुआवजे की मांग पर धरना

    जमशेदपुर में त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.