Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिख धर्म गुरु का अपमान बर्दाश्त नहीं, मंत्री को बर्खास्त करे बीजेपी – डा. अजय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सिख धर्म गुरु का अपमान बर्दाश्त नहीं, मंत्री को बर्खास्त करे बीजेपी – डा. अजय

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिख धर्म गुरु का अपमान बर्दाश्त नहीं, मंत्री को बर्खास्त करे बीजेपी – डा. अजय

    जनता तय करे गुंडागर्दी चाहिए या सुरक्षित एवं विकसित जमशेदपुर

    जमशेदपुर। पूर्वी कांग्रेस के प्रत्याशी डा. अजय ने चुनावी सभा में बीजेपी के केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा दिए गए सिख धर्म गुरु को अपमानित करने वाले बयान की भर्त्सना करते हुए नरेद्र मोदी से मंत्री को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की. मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर डा. अजय ने कहा कि बीजेपी हमेशा नफरत की राजनीति करती रहती है. बीजेपी की मानसिकता लोगों को अपमानित करने की रही है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. समय समय पर बीजेपी के नेताओं ने सिख समाज को अपमानित करने का काम किया है. किसान आंदोलन में सिख समुदाय को आतंकवादी तक कहा गया. सिख समुदाय हमेशा देश की रक्षा के लिए आगे रहा है. उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म के बारे में अपशब्द बोलने का अधिकार किसी को नहीं. भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है. यहां सभी धर्मों का समान किया जाता है. यही हमारे देश की खूबसूरती भी है.

    डा.अजय ने कहा कि सिख धर्म गुरु को अपमानित करने वाली भाजपा अब आम सिख लोगों के साथ मारपीट करने पर उतारु हो गई है. उन्होंने कहा कि मंगलवार को एक भाजपा नेता के बेटों द्वारा एक सिख युवा के साथ मारपीट की गई. जो निंदनीय है. सवाल यह है कि अभी तो चुनाव के नतीजे आने बाकी है. अभी से बीजेपी नेताओं का तांडव जारी है जीतने के बाद ये क्या करेंगे आप सोच नहीं सकते है. मैं बार बार कहता हूं ये सुधरेने वाले नहीं है. इसलिए इसबार जनता को तय करना है कि वो गुंडागर्दी चाहती है या सुरक्षित एवं विकसित जमशेदपुर .

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने डुमरिया मंडल के केंदुआ, रांगामाटिया छामडाघुटू, बाघाशोल समेत कई पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया
    Next Article विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त चुनाव कार्य की तैयारियों एवं अन्य बिंदुओं पर सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक के द्वारा की गई समीक्षा; दिए गए अहम दिशा निर्देश

    Related Posts

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.