Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा विधायक और आजसू नेता हुए झामुमो में शामिल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा विधायक और आजसू नेता हुए झामुमो में शामिल

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा विधायक और आजसू नेता हुए झामुमो में शामिल

    रांची; झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले तीन बार के भाजपा विधायक केदार हाजरा और आजसू के नेता उमाकांत रजक शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गये।

    हाजरा और रजक ने यहां एक कार्यक्रम में झामुमो का दामन थाम लिया। हाजरा जमुआ से विधायक हैं और उन्होंने कांग्रेस की मंजू कुमारी को 18,175 मतों से हराकर 2019 में विधानसभा चुनाव जीता था।

    झामुमो में दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पृथक झारखंड राज्य के निर्माण के आंदोलन में सक्रियता से भाग ले चुके इन दोनों नेताओं से उनकी पार्टी मजबूत होगी।

    झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को चुनाव होंगे तथा मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

    भाजपा पर निशाना साधते हुए सोरेन ने कहा, ‘‘झारखंड को सामंती मानसिकता वाले राजनीतिक गिद्धों से बचाने का समय आ गया है।’’

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ‘क्षुद्र राजनीतिक स्वार्थ’ के चलते अशांति फैलाना चाहती है।

    हाजरा ने कहा कि वैसे तो उन्होंने तीन दशक तक भाजपा की सेवा की लेकिन वह ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन से सदैव प्रेरित रहे हैं और उन्होंने झामुमो को मजबूत करने का निर्णय लिया।

    झामुमो सूत्रों के अनुसार पार्टी उन्हें जमुआ सीट से टिकट दे सकती है।

    हाजरा 2019 के अलावा 2005 एवं 2014 में जमुआ सीट से विजयी रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो नीत गठबंधन को झारखंड में सत्ता बरकरार रखने का भरोसा, जल्द होगी सीट-बंटवारे की घोषणा: सोरेन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    July 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.