Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो नीत गठबंधन को झारखंड में सत्ता बरकरार रखने का भरोसा, जल्द होगी सीट-बंटवारे की घोषणा: सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड

    झामुमो नीत गठबंधन को झारखंड में सत्ता बरकरार रखने का भरोसा, जल्द होगी सीट-बंटवारे की घोषणा: सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झामुमो नीत गठबंधन को झारखंड में सत्ता बरकरार रखने का भरोसा, जल्द होगी सीट-बंटवारे की घोषणा: सोरेन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि झामुमो नीत गठबंधन को अपने विकास कार्यों के दम पर राज्य में सत्ता बरकरार रखने का विश्वास है और सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

    झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी।

    सोरेन ने कहा, ‘‘हमें फिर से सत्ता में आने का पूरा भरोसा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सिर्फ एक पार्टी नहीं है बल्कि यह एक बड़े पेड़ की तरह है जिसके नीचे राज्य के लगभग तीन करोड़ लोग शांति और सद्भाव से रहते हैं। हम वंचितों, आदिवासियों और गरीबों समेत सभी वर्गों के लिए काम करते हैं। हम और हमारे गठबंधन के साथी सभी निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ेंगे और सहयोगियों के बीच सीट- बंटवारे की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।’’

    उन्होंने कहा कि झामुमो नीत गठबंधन में सीट-बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शनिवार को प्रस्तावित दौरे पर सोरेन ने कहा कि वे आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करेंगे।

    इस बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने शुक्रवार को अपने सहयोगियों के बीच सीट-बंटवारे के ‘फार्मूले’ की घोषणा कर दी। इसके मुताबिक, भाजपा 68 सीट पर, ‘ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन’ (आजसू) 10, जनता दल (यूनाइटेड) दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article21 अक्टूबर को पटना में आयोजित श्री कृष्ण सिंह जयंती की तैयारी को लेकर बैठक
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा विधायक और आजसू नेता हुए झामुमो में शामिल

    Related Posts

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    July 22, 2026

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    July 22, 2026

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.