
पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का एक बारह सदस्यी प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिला
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का एक बारह सदस्यी प्रतिनिधि मंडल शारदीय दुर्गा पूजा के बाबत जिला के 11 प्रखंडों में आयोजित होने वाले सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियां के समस्याओं के निदान हेतु आज सोमवार को जमशेदपुर स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त महोदय से मिलकर मांग पत्र ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद तिवारी और महासचिव ललन यादव ने किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य करुणामय मंडल, बलदेव सिंह नेहरा,अधिवक्ता विनीत मिश्रा, दामोदर शनि महाराज एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

