Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बन्ना-अजय पर जम कर बरसे सरयू राय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    बन्ना-अजय पर जम कर बरसे सरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बन्ना-अजय पर जम कर बरसे सरयू राय

    उपायुक्त कार्यालय पर लंबित विकास योजनाओं को लेकर धरना-प्रदर्शन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने उपायुक्त कार्यालय पर लंबित विकास योजनाओं और विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. अजय कुमार पर जम कर प्रहार किया। इस धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में जनता दल (यू) और भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ता भी शामिल थे।
    अपने भाषण में सरयू राय ने कहा कि उन्होंने मात्र तीन साल में 155 करोड़ रुपये की योजनाओं को लागू करवाया। इसके बावजूद अभी भी कभी करीब 30 करोड़ की योजनाएं ऐसी हैं, जिनका पूरा पैसा जिला में आ जाने के बाद भी काम प्रारंभ शुरु नहीं हो पाया है।

    *डॉ. अजय मुझसे बेरोजगारी के सवाल पूछ रहे हैं*
    सरयू राय ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार मुझसे पूछ रहे हैं कि मैंने रोजगार नहीं दिया। सरकार डॉ. अजय कुमार की पार्टी चला रही है और इस तरह के सवाल वो मुझसे पूछ रहे हैं। इसी तरह मालिकाना हक का मामला है। वह मुझसे सवाल पूछ रहे हैं कि उसे क्यों नहीं लागू करवाया।
    श्री राय ने कहा कि डॉ. अजय कुमार को पूछना चाहिए बन्ना गुप्ता से कि मंत्री रहते आपके क्षेत्र में एमजीएम अस्पताल की स्थिति क्यों नहीं सुधरी।

    *टाटा स्टील के खिलाफ कुछ बोल कर दिखाएं…*
    श्री राय ने कहा कि डॉ. अजय कुमार टाटा स्टील की नौकरी करते थे। उनमें हिम्मत नहीं कि वे टाटा स्टील के खिलाफ आवाज उठाएं। हमने टाटा स्टील की गर्दन पर हाथ रखकर जनहित में योजनाओं को लागू करवाया। जब हमने अजय कुमार के मालिक के गर्दन पर हाथ डालकर इतना सब काम करवा लिया तब अजय कुमार कह रहे हैं कि कोई काम हुआ ही नहीं। उन्हें पता भी नहीं होगा कि बाबूडीह से लेकर लालभट्ठा तक साफ पानी की आपूर्ति के लिए हमलोगों के दबाव डालने पर ही टाटा ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया।

    *सिर्फ जमशेदपुर में नगर पालिका का गठन नहीं*
    पूरे देश में नगरपालिकाओं का गठन हो गया। सिर्फ जमशेदपुर ही एक ऐसा शहर है, जहां नगरपालिका का गठन नहीं हुआ। यहां दोहरी शासन पद्धति चल रही है। टाटा स्टील का जुस्को और राज्य सरकार का जेएनएसी भी चल रहा है। इन दोनों को मिलाकर नगर निगम बना दीजिए।

    *स्वास्थ्य मंत्री की बेकार की जिद*
    लेकिन यहां के स्वास्थ्य मंत्री ने इसको लेकर अड़चन लगा रखी है। कैबिनेट में दबाव डाल रखा है। वह कह रहे हैं कि स्थानीय मंत्री को इसका अध्यक्ष होना चाहिए। इस पर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी कि स्थानीय मंत्री ही अध्यक्ष होंगे। अगले ही दिन मैंने मुख्यमंत्री से कहा कि यह कभी लागू नहीं हो सकता है। अगर मानगो में नगर निगम नहीं बना, जमशेदपुर औद्योगिक शहर समिति नहीं बन पाई तो इसके लिए सिर्फ और सिर्फ स्थानीय मंत्री ही जिम्मेदार हैं।
    *गलत करने वालों पर कोई एक्शन क्यों नहीं*
    श्री राय ने कहा कि बन्ना गुप्ता ने मेरे ऊपर कुल 6 एफआईआर कराये। जो गलत करेगा, उस पर कोई कार्रवाई नहीं।
    श्री राय़ ने कहा कि लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी नेशनल हाईवे तक स्वर्णरेखा नदी पर पुल बनेगा और पौने चार किलोमीटर सड़क बनेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपनी नाकामियों को छुपाने के लिए प्रदर्शन कर रहे है सरयू राय:डा. अजय कुमार
    Next Article पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का एक बारह सदस्यी प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिला

    Related Posts

    तैलिक वैश्य समाज की बैठक में लिए गए कई निर्णय

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की चित्रांकन प्रतियोगिता, छात्रों ने उकेरा विकसित भारत का सपना

    June 19, 2026

    जिंदल कंपनी के खिलाफ महा-आंदोलन की तैयारी, अमित महतो संभालेंगे कमान

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तैलिक वैश्य समाज की बैठक में लिए गए कई निर्णय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की चित्रांकन प्रतियोगिता, छात्रों ने उकेरा विकसित भारत का सपना

    जिंदल कंपनी के खिलाफ महा-आंदोलन की तैयारी, अमित महतो संभालेंगे कमान

    जमशेदपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

    महुआ शराब पीने के विवाद में युवक की मौत मामले में, आरोपी मनोज मंडल गया जेल

    हरिना मेला के पांचवे दिन ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

    मानसून से पहले अलर्ट मोड में एसडीएम,  चांडिल डैम का जलस्तर 180 मीटर से नीचे रखने का निर्देश 

    खेल हो या शिक्षा, हर मैदान में आगे सम्राट अशोक अग्रवाल समाजसेवी के रूप में बनाई पहचान

    ईटागढ़ जंगल में सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

    मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: ड्रोन निगरानी, सघन जांच और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.