Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजकीय पुस्तकालय दुमका में “संताल परगना का इतिहास” पुस्तक के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया
    Breaking News झारखंड

    राजकीय पुस्तकालय दुमका में “संताल परगना का इतिहास” पुस्तक के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजकीय पुस्तकालय दुमका में “संताल परगना का इतिहास” पुस्तक के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया

    निजाम खान।राष्ट्र संवाद

    दुमका: राजकीय पुस्तकालय दुमका में “संताल परगना का इतिहास” पुस्तक के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। यह पुस्तक डॉ सुनील कुमार सिंह (सेवानिवृत आईएएस अधिकारी) द्वारा लिखी गई है। समारोह में पुस्तक के लोकार्पणकर्ता एवं मुख्य अथिति संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद डाडेल एवं समारोह के विशिष्ट अथिति दुमका उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार सिंह के साथ क्राउन पब्लिकेशन के राजेन्द्र कुमार आर्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

    संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद डाडेल ने बताया कि संथाल परगना का इतिहास शोधकर्ताओं और लेखकों के दिमाग से हमेशा दूर रहा है। वर्तमान में जो ग्रन्थ उपलब्ध है, वे उस क्षेत्र के आंशिक क्षेत्र या आंशिक अवधि पर लिखित हैं। एक सम्पूर्ण इतिहास हिन्दी में उपलब्ध नहीं है। अंग्रेजों द्वारा लिखित गजेटियर में संक्षिप्त जानकारी उपलब्ध है। इस पुस्तक में संथाल परगना की स्वायत्तता आंदोलन को छोड़कर प्राचीन काल से स्वतंत्रता काल तक के इतिहास को शामिल किया गया है। यह तेरह अध्यायों में विभाजित है। प्रथम तीन अध्याय प्राचीन, मध्य कालीन और ब्रिटिश कालीन इतिहास का वर्णन करते हैं।
    इसी क्रम में उपायुक्त ने पुस्तक की सराहना की ओर बताया कि इस पुस्तक दो अध्याय संथाल विद्रोह 1855 और 1857 के विद्रोह पर समर्पित है। “दामिन-ए-कोह” शासन व्यवस्था के उद्भव और विकास पर अलग चर्चा की गई है। संथाल क्षेत्र में 1919-1947 के दौरान स्वतंत्रता आंदोलन की भी व्याख्या की गई है। अन्य अध्यायों में भारत छोड़ो आंदोलन’, संथाल अर्थव्यवस्था, संथाल समाज और संस्कृति के अलावे उस क्षेत्र में मिशन की उत्पत्ति, प्रगति और प्रभाव पर भी लिखा गया है। यह पहली बार है जब संथाल परगना के सभी पहलुओं का विवरण एक जगह पर डा० सिंह ने किया है जिससे न केवल छात्राओं, शोधकर्ताओं बल्कि प्रशासकों को भी काफी ज्ञानकारी मिल सकती है।

    पुस्तक के लेखक डॉ० सुनील कुमार सिंह है जो सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इन्होंने राजस्व पर और राज्य के अन्य विषयों पर कई पुस्तकें लिखीं हैं। इस ग्रन्थ के प्रकाशक ‘क्राउन पब्लिकेशन्स’ है। इस पुस्तक में कुल 426 पृष्ट है और इसका मूल्य 900 रू. है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीपीआई ने नाला विधानसभा के दर्जनों गांवों में निकाला जन विश्वास यात्रा
    Next Article गोड्डा के अपर समाहर्ता के असामयिक निधन पर शोक सभा का किया गया आयोजन

    Related Posts

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    May 1, 2026

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    May 1, 2026

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.