Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के पास कोई मुद्दा नही जनता को दिकभ्रमित कर बता रहे डेमोग्राफी: विधान सभाध्यक्ष
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    भाजपा के पास कोई मुद्दा नही जनता को दिकभ्रमित कर बता रहे डेमोग्राफी: विधान सभाध्यक्ष

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के पास कोई मुद्दा नही जनता को दिकभ्रमित कर बता रहे डेमोग्राफी: विधान सभाध्यक्ष

    नाला के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पूर्व मुखिया व उनके सैकड़ों समर्थकों ने झामुमो का दामन थामा

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: नाला विधान सभा क्षेत्र में विकास का कार्यो को देखते हुए बानरनाचा पंचायत के पूर्व मुखिया आशुतोष सोरेन ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो का दामन थामा। मुखिया सहित सभी को विधायक सह झारखंड विधान सभाध्यक्ष श्री रबिन्द्रनाथ महतो ने माला पहनाकर स्वागत किया। मुखिया आशुतोष सोरेन सहित उनके 60 समर्थकों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया। बता दें इससे पूर्व मुखिया आशुतोष सोरेन भाजपा में थे। लेकिन वर्तमान विधयाक श्रो रबिन्द्रनाथ महतो के विकास कार्य को देखते हुए उन्होंने झामुमो की सदस्यता ली। श्री सोरेन ने कहा कि वर्तमान गठबंधन की सरकार ने गरीब आदिवासी, मुलवासी के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। कहा हेमंत सोरेन ने मईया सम्मान योजना किसी जाति विशेष के लिए महि चलाई बल्कि अभी जाति धर्मो के लोगों के लिए मईया सम्मान योजना है, जो बहुत ही लाभदायक व प्रंशनशीय है। गरीबों के लिए अबुवा आवास, बिजली बिल माफी योजना, दो यूनिट बिजली मुफ्त योजना सहित अन्य अनेको योजना है, जो हेमंत सोरेन की बहुत ही काबिले तारीफ की योजना है। इसे देखते हुए ही उन्हें काफी अच्छा लगा और झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया।

    मौके पर मौजूद विधायक सह झारखंड विधान सभाध्यक्ष श्री रबिन्द्रनाथ महतो ने कहा कि उनसे पूर्व भी नाला विधान सभा मे भाजपा के विधायक केबिनेट मंत्री कृषि मंत्री बने, लेकिन उनका एक भी विकास का कोई कार्य सरजमीन पर महि दिखाई देता है। उन्होंने नाला की जनता को ठगने का कार्य किया है। वह अपने और अपने परिवार का ही विकास किया है। लेकिन जब विधान सभा के अध्यक्ष बने तो उन्हें लगा कि नाला विधान सभा को एक पहचान दिलाई जाय। इसलिए इसी सोच के साथ शिक्षा के क्षेत्र में फतेहपुर में मॉडल डिग्री कॉलेज बनाया। नाला विधान सभा क्षेत्र में एक भी सरकारी कॉलेज नही था। नाला कुंडहित में प्राइवेट कॉलेज का संचालन हो रहा था, लेकिन फ़तेहपुर में मैट्रिक के बाद आगे की पढ़ाई के लिए बच्चों और अभिभावकों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती थी। इसलिए फ़तेहपुर में सरकारी कॉलेज बनाया। बिजली की खराब स्थिति को देखते हुए कुंडहित में बिजली ग्रिड का निर्माण किया। पहले की अपेक्षा बिजली में काफी सुधार हुआ है। वहीं किसानों के उपज के8 बर्बादी को देखते हुए नाला के सलूका में 25 करोड़ की लागत से कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया। किसानों के उपज अब बर्बाद नही होगा। कहा के इसके अतिरिक्त नाला विधान सभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया। बहुत कम गांव ही बचे है जहां सड़क की जरूरत है। कई बड़े बड़े पुलिया के निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि नाला के पलस्थली रेलवे लाइन को चालू कराने के लिए भी काफी प्रयास किया। इसके लिए रेलवे के अधिकारियों को कई बार विधान सभा मे बैठक की गई। खर्च का व्योरा भी तैयार किया गया, जिसके राज्य सरकार ने खर्च देने के लिए तैयार हुआ। इसके के लिए रेलवे मंत्रालय को पत्राचार किया, लेकिन केंद्र सरकार ने खर्च करने से पीछे हट गए। राज्य सरकार अपना खर्च देने के लिए तैयार थी। उनके द्वारा नाला के विकास के लिए जितने जरूरी कार्य था उन कार्यों के लिए काफी प्रयास किया गया। कहा भाजपा चुनाव आते ही लोगों को डेमोग्राफी दिखाने लगे। उनके पास कोई मुद्दा नही है। लोगों को सिर्फ दिक भ्रमित करने का कार्य करती है। कहा अब जनता जाग चुकी है। भाजपा के झांसे में आने वाले नही है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो, वकील सोरेन, उज्जवल यादव, सुमन यादव, नरेश मुर्मू सहित अनेको मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशौर्य सभागार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में चयनित 527 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र
    Next Article झलकियां:आज दिखा कांग्रेस पार्टी के दो रंग, डा.अजय ने संभाला मोर्चा,जिला अध्यक्ष भाजपाईयों के संग

    Related Posts

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    June 24, 2026

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.