आज दिखा कांग्रेस पार्टी के दो रंग, डा.अजय ने संभाला मोर्चा,जिला अध्यक्ष भाजपाईयों के संग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। आज पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस पार्टी की अनर्त कलह उस वक्त देखने को मिली जब जिला प्रशासन अपने पूरे दल बल के साथ लालबाबा फाउंड्री स्थित गोदाम को तोड़ने के लिए पहुंची. तब सबसे पहले पूर्व सांसद डा.अजय कुमार ने व्यापारियों के पक्ष में मोर्चा संभालते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों से भिड़ गए. उनसे सवाल जवाब करने लगे. पदाधिकारी डा. अजय कुमार के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे थे. अजय कुमार ने अंततः जिला प्रशासन को वापस जाने पर मजबूर कर दिया. एक तरफ जहां डां. अजय व्यापारियों के समर्थन में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों से लड़ रहे थे. वहीं दूसरी और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भाजपाईयों के साथ गप्पे मारने में व्यस्त थे. वे डा. अजय कुमार के साथ कंधे से कंधा मिला कर लड़ने एवं उनका साथ देने के बजाए भाजपाईयों के खेमे में बैठ कर तमाशबीन बने हुए थे. एक तरफ जहां भाजपा द्वारा झामुमों और कांग्रेस गठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी कियाजा रहा था, तो जिला अध्यक्ष दूर बैठ कर आंनद ले रहे थे. ऐसे कांग्रेस पार्टी का अंतर्विरोध से पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में नुकसान होना तय है. पार्टी आलाकमान को इस और गंभीरता से विचार करने की जरुरत है.

