Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जल जमाव के कारण अपने ही घर में तीन दिनों से कैद हुए मानगो शांति कॉलोनी के लोग
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जल जमाव के कारण अपने ही घर में तीन दिनों से कैद हुए मानगो शांति कॉलोनी के लोग

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जल जमाव के कारण अपने ही घर में तीन दिनों से कैद हुए मानगो शांति कॉलोनी के लोग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मानगो उलीडीह टैंक रोड़ स्थित शांति कॉलोनी के लोग अपने ही घर में तीन दिनों से कैद है मानगो नगर निगम के द्वारा कई वर्षों से नाली बनाने की मांग को पूरा नहीं करने के कारण लगातार बारिश के कारण पूरा मोहल्ला तालाब बन गया है । लोगों का संपर्क मुख्य सड़क से पूरी तरह टूट चुका है स्थानीय निवासी प्रभास दास ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को प्रभास दास ने बताया की दो वर्ष पूर्व भी बारिश के समय बस्ती वासियों इसी तरह की समस्या से जूझना पड़ा था उस समय नगर निगम के अधिकारी मौके में पहुंचकर दो महीने के अंदर नाली का निर्माण करवाने की बात कहते हुए समस्या के समाधान हेतु तत्काल मोटर पंप लगाकर पानी का निकास करवाया था लोगों को पूरा भरोसा था कि नगर निगम के उच्च अधिकारी आए हैं और पंप लगवाकर पानी निकलवाए हैं तो निश्चित रूप से नाली का निर्माण हो जाएगा लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी एक भी इंच नाली का निर्माण नहीं हुआ मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने मामले की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दिया साथ ही विकास सिंह ने कहा कि मामले का स्थाई समाधान नहीं होने पर स्थानीय लोगों के साथ मानगो नगर निगम में तालाबंदी की जाएगी । मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह ,अजय लोहार, मदन मोहन दंडपत,गौतम दंडपत, प्रभास दास, विष्णु भक्त, तापस दास, प्रभास सिन्हा, रॉबिन सिन्हा, सुदीप सिन्हा, इला रानी हलदर, शांतनु हलदर, शांति मांझी, सुशील कुमार, दिलीप धीवर, तापस धीवर, संजीव कुमार मुख्य रूप से मौके में मौजूद थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहरवासियों से अनुरोध वे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का हिस्सा बनें: कृष्ण कुमार
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 आयोजन को लेकर आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    October 27, 2026

    डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाया

    October 27, 2026

    उपराष्ट्रपति ने तिरुपति के तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाया

    उपराष्ट्रपति ने तिरुपति के तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की

    राहुल गांधी की दो टूक- ज्ञानेश कुमार को हटाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन, व्यापारियों ने रैली टालने की अपील की

    सुप्रीम कोर्ट का सभी राज्यों को सख्त आदेश : महिला वकीलों के लिए हर अदालत में बनेगा अलग बार रूम

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा: 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, 27 अक्टूबर से काउंटरों पर भी शुरुआत

    100 करोड़ घोटाला केस में पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार, हजार से ज्यादा निजी स्कूलों से पैसे लेने का आरोप

    जयपुर-टाटानगर-सांतरागाछी एक्सप्रेस शुरू, पांच राज्यों की रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत

    रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टकराई यात्री बस, पांच की मौत, 16 घायल

    चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा अपना पक्ष, कहा- एसआईआर को लेकर सर्वसम्मति से लिया फैसला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.