लखींद्र मंंडल की रिपोर्ट
संवाददाता, मसलिया ( दुमका )
22 वर्षीय एक युवती ने आरोप लगाते हुए कही कि जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही एक युवक ने अश्विल वीडियो भायरल करने की बात कहकर दुष्कर्म की है। पीड़िता युवती ने कही कि मौसी के घर पर रहते हुए दुमका में कंप्यूटर सिखने के जाती थी। उक्त युवक लंंबे समय से हमें परेशान कर रहे थे। मौका देखकर उक्त युवक ने रास्ते में रोककर मोबाइल छिनने के बाद एक कमरे में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। कहा कि परिवार में जानकारी देने से अश्विल वीडियो भायरल कर दिया जायेगा। उक्त युवक मेरे साथ अनेक बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के लिखित शिकायत पर मसलिया थाना में आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में मसलिया थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने बताया कि आरोपित के मामला दर्ज किया गया है। आरोपित को गिरफ्तारी के लिए टीम गठन किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

