बलराम पंडित की रिपोर्ट
फतेहपुर के खिजुरिया गांव में पहली बार हुआ सड़क किनारे नाला का निर्माण, लोगों में खुशी देखी जा रही है। जिसमे की 1,40,000 रुपिया प्राप्त हुआ। गांव के लोगों से पूछने पर बताया गया कि, पहले जब बारिश का पानी हो रही थी, तो पूरा सड़क पानी से भर जाता था जिस कारण लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था पूरा सड़क में पानी भरने के कारण गाड़ी चलाने में भी बहुत ही असुविधा हो रही थी। और सभी के घरों में से पानी निकलने के कारण सड़क में हमेसा पानी इक्कठा हुए रहते थे।जिस कारण मच्छर हमेशा पानी में भिनभिनाते रहते थे। एवं मच्छरों के कारण अनेक रोगों का भी सामना करना पड़ रहा था। पहली बार नाला के निर्माण के कारण काफी लोगों में खुशी देखी जा रही है।

