Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षक दिवस के पूर्व आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में 500 शिक्षक हुए सम्मानित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    शिक्षक दिवस के पूर्व आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में 500 शिक्षक हुए सम्मानित

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिक्षक दिवस के पूर्व आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में 500 शिक्षक हुए सम्मानित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    शिक्षक दिवस के पूर्व रविवार को को मानगो डिमना रोड के महेंद्र मैरिज हॉल में बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में 500 शिक्षकों को सम्मानित करने का कार्य संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने किया । संघ के द्वारा विगत छः वर्षों से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता रहा है कार्यक्रम में डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय के साथ-साथ प्राइवेट कोचिंग के संस्थानों शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता पूर्व प्रधानाध्यापक अशोक सिंह , घाटशिला महिला कॉलेज की प्राचार्या पुष्कर बाला, पटमदा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर शालिग्राम मिश्र, मोतीलाल नेहरू विद्यालय के महासचिव डीपी शुक्ला, जे के एस कॉलेज के संस्थापक ए.पी सिंह, जेमिनी कांत विश्वविद्यालय के डायरेक्टर डॉ सुमित कुमार सेन मुख्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों के द्वारा कुशल शिक्षक रहे देश के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर में पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा भगवान धरती में आते नहीं है लेकिन भगवान के दूसरे रूप में शिक्षक धरती में मौजूद है विकास सिंह ने कहा ज्ञान के बिना मनुष्य का जीवन जानवर के समान है मनुष्य अपने भीतर के विवेक और क्षमता को तभी प्रदर्शित कर सकता है जब उसे किसी शिक्षक का साथ मिलता है नहीं तो उसके भीतर का ज्ञान और विवेक सब धरा का धरा रह जाता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता अशोक सिंह ने कहा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन समाज को संदेश देने वाला आयोजन है कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के बच्चों के द्वारा आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया । आए हुए शिक्षकों को विकास सिंह ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर तिलक लगाकर एवं चरण स्पर्श कर सम्मानित किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ सुमित कुमार सेन , डॉ डीपी शुक्ला , डॉ अरविंद प्रसाद सिंह, प्रोफेसर पुष्कर बाला, डॉक्टर शालिग्राम मिश्रा, विकास सिंह, छोटेलाल सिंह,सविता गोस्वामी, शंभू शरण सिंह, प्रो. यू पी सिंह, दीपक दत्ता, सुरेश प्रसाद सिंह डॉ प्रभात कुमार सिंह ,अमर सिंह, नवनीत सिंह, सुभाष मिश्रा, संजय सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, पंकज कुमार सिंह पलविंदर सिंह ,नीरज कुमार, कृष्ण सिंह, मोहम्मद कलामुद्दीन डॉ विशंभर यादव, बरखा कुमारी विकास कुमार सिंह,जयशंकर पंडित, शिखा दुबे, कुसुम तिवारी, दीपक दत्ता, रिजवान कमर ,प्रियंका दत्ता ,भीम शर्मा, रफत आर फरहत ,जहां मोबीन ,सलीम कुमार, रीता मिश्रा ,राय शशि भूषण शर्मा ,उमा महतो, डॉ तरुण कुमार महतो, उमाशंकर पाठक, दिवाकर पांडे ,प्रो एनपी सिंह, आर के यादव, इकबाल हुसैन, जी एस प्रसाद , सहित सैकड़ो शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित हुए ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय के जमशेदपुर में लघु भारत विरासत स्मारक की स्थापना को लेकर पहली बैठक संपन्न
    Next Article राकेश तिवारी ने स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के समक्ष पेश की दावेदारी

    Related Posts

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    July 25, 2026

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    July 25, 2026

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    झारखण्ड सरकार, छात्रों के मुद्दे पर विफल…., JPSC- JSSC परीक्षा में बड़े पैमाने पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़. – रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.