Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय के जमशेदपुर में लघु भारत विरासत स्मारक की स्थापना को लेकर पहली बैठक संपन्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सरयू राय के जमशेदपुर में लघु भारत विरासत स्मारक की स्थापना को लेकर पहली बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 1, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरयू राय के जमशेदपुर में लघु भारत विरासत स्मारक की स्थापना को लेकर पहली बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में लघु भारत स्मारक निर्माण को लेकर व्यापक सहमति

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय की पहल पर जमशेदपुर में ‘‘लघु भारत विरासत स्मारक’’ की स्थापना को लेकर टेल्को के रिक्रिएशन क्लब में एक बहुआयामी विमर्श का आयोजन किया गया। इसमें 75 से अधिक प्रबुद्धजनों ने शामिल होकर विभिन्न प्रांतों का प्रतिनिधित्व किया। इन्होंने अपने बहुमूल्य विचार रखे। लोगों ने श्री राय के इस पहल की सराहना की।

    विधायक सरयू राय ने विमर्श को आरंभ करते हुए कहा कि आज पूरा देश मानता है कि जमशेदपुर लघु भारत (मिनी इंडिया) है। टाटा स्टील की स्थापना के बाद विभिन्न प्रांतों के लोगों ने यहां आकर अपनी सेवाएं दी और जमशेदपुर में बस गए। देश के लगभग सभी राज्यों के लोग यहां सकुशल निवास कर रहे हैं। ये लोग जमशेदपुर में सामाजिक, राजनीतिक तथा जनहित के सभी कार्यों में बढ़-चढ़ कर भागीदारी कर रहे हैं। जमशेदपुर में विभिन्न प्रांतों के लोगों की विरासत, परंपरा, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक पद्धति आदि के दर्शन होते हैं। शहर ने लघु भारत की पहचान बना ली है। श्री राय ने दुबई के ग्लोबल विलेज का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 90 देशों की सभ्यता-संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। वे चाहते हैं कि इसी तरह जमशेदपुर में भी एक ऐसा स्थल बने, जहां पूरे भारत देश के विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, सामाजिक/पौराणिक विरासतों की झलक लोगों को मिल सके। इसके लिए उन्होंने टाटा मोटर्स के अधिकारियों से चर्चा की है और उन्हें भूखंड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इसके पश्चात उन्होंने टाटा मोटर्स के अधिकारियों के साथ भुवनेश्वरी मंदिर और वैली व्यू स्कूल के समीप एक भूखंड को जाकर देखा भी। सभी राज्यों के विरासतों की स्थापना के लिए यहां पर्याप्त जमीन उपलब्ष्ध है। श्री राय ने कहा कि लघु भारत स्मारक स्थल निर्माण के लिए परामर्शी का सहयोग लिया जाएगा।

    विमर्श में सीजीपीसी के चेयरमैन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ‘तोते’ एवं महामंत्री आर के सिंह ने कहा कि वे बढ़-चढ़कर इसमें सहयोग करेंगे। वाई ईश्वर राव ने कहा कि हम इस अनूठी पहल का समर्थन करते हैं। गुजराती समाज की प्रतिनिधि स्मिता पारिक और विनिता शाह ने कहा यह कला-संस्कृति और टूरिज्म प्वाइंट के रूप में विकसित होगा और विश्व भर में विख्यात हो जायगा।

    बिहार प्रांत के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित शकुंतला पाठक ने कहा कि श्री राय का विचार बेहद सराहनीय है। यूपी से आईं रागिनी भूषण ने कहा कि सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और साहित्यिक पुस्तकालय भी इसमें होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने धरोहर में व्यावसायिक विशेषताएं, लोक कलाओं आदि की संरचना तैयार करने की बात कही। मिथिला समाज की प्रतिनिधि के रुप में पधारीं बबली मीरा ने कहा कि मिथिला का कल्चर और आर्ट आगे बढ़े, ये मेरा सुझाव है।

    बीडी गोपाल कृष्णा ने कहा कि यहां भारत माता की प्रतिमा की स्थापना होनी चाहिए। डीबीएमएस स्कूल की पामिला पुष्कर ने कहा कि टूरिज्म के साथ एजुकेशन को प्रमोट किया जाय, पौराणिक ज्ञान को दर्शाया जाय। स्मारक का लाइव डेमोंसट्रेशन हो। बाल साहित्य, स्कील डेवेलपमेंट, लोकल फार वोकल के मद्देनजर स्मारक बने। केरेला समाज के प्रतिनिधि केपी जी नायर ने कहा कि जो भी हो, सस्टेनेबल हो।

    श्री राय ने उनके विचारों को गंभीरतापूर्वक सुनने के पश्चात उनका आभार जताया। श्री राय ने कहा कि आज पहली बैठक हम लोगों ने की है। आवश्यकतानुसार आगे बैठक कर लघु भारत विरासत स्मारक स्थल का निर्माण की व्यावहारिकता के लिए फिर से विमर्श करेंगे। इसमें टाटा मोटर्स का योगदान अधिक महत्वपूर्ण है। टाटा मोटर्स को एक संस्था या ट्रस्ट बनाने की आवश्यकता होगी। इसका निर्माण टिकाऊ एवं इको फ्रेंडली होगा। इसके लिए विशेषज्ञों से राय लेकर इस परिकल्पना को आगे बाढ़ाया जाएगा। इस संकल्पना को लेकर सबका एकमत होना बहुत बड़ी बात है। सभी प्रांतों के प्रतिनिधियों से विमर्श कर अनेकता में एकता को चरितार्थ करना है।

    इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्वी भारत के सदस्य मनोज कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश संघ के महासचिव, डी पी शुक्ला, बिहार, बिहार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, हरियाणा संघ के अशोक अग्रवाल, केरला समाजम के केपीजी नायर, वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश अग्रवाल, दिलीप कुमार गोयल, मद्रासी सम्मेलनी के उपाध्यक्ष वी नाटराजन, एस बालाकृष्णन, डाॅ. जूही समर्पिता, सुधा गोयल, जगदीप सिंह, एबी नारायण, डाॅ. आशा गुप्ता, डाॅ. अंजनी के सहाय, अन्नी अमृता, एस के दत्ता, के एन नायडू, एस वी दुर्गा प्रसाद शर्मा, नागेश्वर राव, सतीश कुमार सिंह, पूर्वी घोष, अशोक गेायल, सरबजीत सिंह, इन्द्रजीत सिंह, एम चन्द्रशेखर राव, कुलविंदर सिंह पन्नु आदि ने भी अपने विचार रखे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंदर्भ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार : टेल्को थानेदार के बड़बोला पन से पुलिस की छवि हो रही है धूमिल होगा टेल्को थाना घेराव
    Next Article शिक्षक दिवस के पूर्व आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में 500 शिक्षक हुए सम्मानित

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.