Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अर्जुन मुंडा ने स्वीकार किया कि एनजीटी में आवेदन उन्होंने ही किया था :डॉ. अजय कुमार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अर्जुन मुंडा ने स्वीकार किया कि एनजीटी में आवेदन उन्होंने ही किया था :डॉ. अजय कुमार

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अर्जुन मुंडा ने स्वीकार किया कि एनजीटी में आवेदन उन्होंने ही किया था :डॉ. अजय कुमार

    भुईंयाडीह मामले में चाणक्य नीति हुई फेल
    राष्ट्र संपर्क संवाददाता
    जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा पहले आग लगाती है और फिर उसको बुझाने का नाटक करती है, यही उसका चरित्र है. इस पूरे खेल में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय बराबर के भागीदार है. अब तो पूरी तरह से साफ हो गया कि अर्जुन मंडा ने ही एनजीटी में आवेदन किया था. सबसे बड़ी बात की जनजातीय केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को पर्यावरण मंत्रालय मामले में हस्तक्षेप करने की आवश्यकता क्यों पड़ी. मुंडा को बताना चाहिए कि क्या किसी कार्पोरेट कंपनी के साथ कोई डील हुई थी. उनको एनजीटी में किए गए आवेदन को भी सार्वजनिक करना चाहिए. ताकि लोगों इस मामले की पूरी जानकारी मिल सके.
    डॉ. अजय ने सरयू राय पर निशाना साधते हुए कहा कि सरयू राय को बताना चाहिए कि वो भाजपा नेता अर्जुन मुंडा को क्यों बचाने का प्रयास कर रहे हैं. उनके बीच क्या रिश्ता है. एनजीटी के आर्डर में तो साफ लिखा है कि 30 अगस्त 2023 को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा जमशेदपुर में हुए अतिक्रमण मामले में आवेदन किया गया था. एनजीटी के कोलकाता बेंच के आर्डर से साफ है कि पहली चिंगारी बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा ने लगाई थी. उसके बावजूद विधायक सरयू राय अर्जुन मुंडा को बचाने का प्रयास कर रहे हैं.
    उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा को एनजीटी में उनके द्वारा किए गए आवेदन को सार्वजनिक कर अपना पक्ष रखना चाहिए. मुझे जानकारी मिली है कि यह आवेदन शहर में अतिक्रमण कर बसे सभी बस्तियों के लिए किया गया था. सच जल्द सामने आएगा.
    डॉ. अजय ने कहा कि इस मामले में चाणक्य नीति कहीं फेल होती दिख रही है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस जनता ने आप पर भरोसा कर आपको विधायक बनाया और आपने सिर्फ अपने राजनीतिक लाभ के लिए उनके साथ धोखा किया. उनको बरगलाते रहे. आप उस क्षेत्र के वर्तमान विधायक है. गरीब जनता के घरों को बचाने की जिम्मेवारी आपकी थी और आप उन्हें झुठा दिलासा देते रहे. क्या आपको इस मामले की पूरी जानकारी नहीं थी या आपने जानकारी होने के बावजूद बीजेपी औऱ अर्जुन मुंडा को बचाने के लिए नाटक करते रहे. आप तो कानून के जानकार है, हर मामले में गहराई तक जाकर पता लगा लेते है तो फिर इस मामले में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई. यह आपको क्षेत्र की जनता को बताना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइन्द्रानगर-कल्याण नगर के निवासियों के साथ है युवा बुद्धिजीवी समिति: तरुण डे
    Next Article जमशेदपुर के प्रबुद्ध मतदाता धोखेबाज, राजीतिक सौदागरों से सावधान रहें : रामबाबू तिवारी

    Related Posts

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.