Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी समेत कई वरीय नेताओं ने रिम्स जाकर ली घायल कार्यकर्ताओं की जानकारी, जमशेदपुर महानगर के दो घायल कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, अस्पताल में डटे रहे जिलाध्यक्ष
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी समेत कई वरीय नेताओं ने रिम्स जाकर ली घायल कार्यकर्ताओं की जानकारी, जमशेदपुर महानगर के दो घायल कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, अस्पताल में डटे रहे जिलाध्यक्ष

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी समेत कई वरीय नेताओं ने रिम्स जाकर ली घायल कार्यकर्ताओं की जानकारी, जमशेदपुर महानगर के दो घायल कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, अस्पताल में डटे रहे जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    भाजयुमो झारखंड प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली में राज्य की हेमंत सरकार की युवा विरोधी नीतियों, वादाखिलाफी और झूठे आश्वासन के खिलाफ युवाओं का आक्रोश चरम पर था। इस दौरान झारखंड के कोने-कोने से रांची पहुंचे लाखों की संख्या में सीएम आवास के समक्ष प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों को पुलिसिया कार्रवाई का सामना करना पड़ा। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन, आंसू गैस, लाठीचार्ज और रबर की गोलियां चलाई। पुलिस द्वारा चलाये गए रबर की गोली से जमशेदपुर महानगर के दो युवा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जिला पदाधिकरियों के साथ घायल कार्यकर्ताओं को रिम्स में भर्ती कराया। जहां सभी का चिकित्सकों के द्वारा इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया। घायलों में बिरसानगर जोन नंबर 9 निवासी कृष्णकांत राय और गोविंदपुर निवासी रितेश सिंह शामिल हैं। वहीं, संध्याकाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, रांची के सांसद संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप साही समेत कई नेताओं ने रिम्स अस्पताल जाकर घायल कार्यकर्ताओं का कुशल क्षेम जाना। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने पुलिसिया कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा कार्यकर्ताओं की सेवा में तत्पर दिखे और सभी के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में झामुमो-कांग्रेस का नहीं बल्कि आतंक का राज कायम हो गया है। जहां सीएम हेमंत सोरेन पूरे प्रदेश की प्रजा पर अपनी मनमानी चला रहे हैं और अगर बदले में कोई सरकार से सवाल करे तो उनकी आवाज को दमनकारी नीति के तहत गोली-बंदूक और लाठी से दबाने की कोशिश करते हैं। झारखंड के युवाओं का संकल्प अटल है, अब इस तानाशाह और भ्रष्टाचारी सरकार का पतन निश्चित है।

    नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि हेमंत सरकार ने गोली-बंदूक के दम पर बलपूर्वक झारखंड के युवाओं की आवाज को कुचलने का प्रयास किया। लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अपनी बातों को रख रहे युवाओं पर गोलियां चलाई गई। कहा कि हेमंत सरकार युवाओं के आक्रोश और हुंकार से घबरा गई है। अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए हेमंत बाबू इस कदर बौखलाएं हैं कि युवाओं पर गोली चलवा रहे हैं। यह हेमंत सरकार के कुशासन का आखिरी वक्त है, 2019 से अबतक लूट, खोखले वादे और जंगलराज के कारण युवाओं का आक्रोश सड़क पर दिखा है।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर सुधांशु ओझा ने कहा कि हेमंत सरकार की तानाशाही से घायल कार्यकर्तओं के खून की एक-एक बूंद का हिसाब होगा। हम कार्यकर्ताओं के संघर्ष को व्यर्थ नही जाने देंगे। झारखंड से इस जुल्मी, निरंकुश और निक्कमी सरकार की विदाई तक भाजपा कार्यकर्ता विश्राम नही करेंगे। अब इस निकम्मी सरकार को जनता उखाड़ फेंकने को आतुर है।

    इस दौरान अस्पताल में बड़ी संख्या में जमशेदपुर के कई वरीय नेतागण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा आक्रोश रैली : पुलिस द्वारा कलर केमिकल बम हमले में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार बाल-बाल बचे, जूते और कपड़े खराब, हल्की चोटें आई
    Next Article आयुष्मान आरोग्य मन्दिर, बेदिया, जामा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत् उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा पौधारोपण किया गया

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.