Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुधीर पप्पू को मिला भरपूर समर्थन, रिकार्ड मतों से विजय होगी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सुधीर पप्पू को मिला भरपूर समर्थन, रिकार्ड मतों से विजय होगी

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुधीर पप्पू को मिला भरपूर समर्थन, रिकार्ड मतों से विजय होगी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर बार एसोसिएशन चुनाव में उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुधीर कुमार पप्पू को वकील समुदाय का भरपूर समर्थन मिल रहा है और समर्थकों का दावा है कि वे रिकार्ड मतों से विजयी होंगे। सुधीर कुमार पप्पू ने अपना प्रचार अभियान तेज किया हुआ है और इस क्रम में वे वरीय अधिवक्ता मनोरंजन दास, अमरजीत कौर विश्वास, डीके विश्वास, तापस मित्रा, पी एन गोप, एसके स्वाइन, जॉली दास, जयप्रकाश, आर सी पांडेय आदि वरीय अधिवक्ताओं के साथ ही सैकड़ों अधिवक्ताओं से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए नजर आए।
    बार भवन पुरानी बिल्डिंग, चैंबर बिल्डिंग, ओल्ड कोर्ट के नए एवं पुराने बार भवन के एक-एक वकीलों से मिले और उनसे भरपूर समर्थन एवं आशीर्वाद मांगा।
    अधिवक्ता बबीता जैन के अनुसार पूर्व में बिना किसी पद के होते हुए भी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा एवं मांगों को मुखर होकर उठाते रहे हैं। उनके हक प्राप्ति के लिए न्यायिक पदाधिकारी एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते रहे हैं।
    अधिवक्ता बाबू दा के अनुसार अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के पूर्व के कार्यों को देखते हुए हमें अपना सक्रिय सहयोग उन्हें देना चाहिए।
    वकीलों से मिल रहे सक्रिय सहयोग से जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार उपाध्यक्ष पद में उनका क्रम संख्या पांच है और वह अधिवक्ताओं की मांगों एवं समस्याओं के निदान के लिए जुझारू रूप से मुखर रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि अबकी बार मौका देकर उनके कार्यों को बल देने का कार्य अधिवक्ता भाई-बहन करेंगे। अभियान में उनके साथ कुलविंदर सिंह, राहुल प्रसाद विक्रम भाई, बबीता जैन, विवेक कुमार आदि शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सरकार को इस्तीफा देना चाहिए: डॉक्टर जटाशंकर पांडे
    Next Article केरला पब्लिक स्कूल कदमा वार्षिक शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.