केरला पब्लिक स्कूल कदमा
वार्षिक शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
केरला पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों द्वारा ‘वार्षिक शैक्षिक प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया | ‘रचनात्मकता की स्वतंत्र अभिव्यक्ति’ नामक इस आयोजन में आगंतुकों को छात्रों की विविध प्रतिभाओं और उपलब्धियों का अन्वेषण करने के लिए आमंत्रित किया गया | इस प्रदर्शनी में साढ़े तीन वर्ष से अधिक आयु के पूर्व-प्राथमिक छात्रों द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगे, कलात्मक और मनोरम वस्तुओं का संग्रह था; जो उनकी स्वतन्त्र दृष्टिकोण और अनूठी रचनात्मकता को उजागर करती है |
प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों की विविध प्रतिभाओं और दृष्टिकोणों को प्रदर्शित करना, जो प्रत्येक छात्र की मौलिकता और अनूठेपन का उत्सव है | छात्रों को कला, भाषा, सामान्य जागरूकता आदि जैसे विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा-प्रदर्शित करने का अवसर और मंच प्रदान करना है |
कार्यक्रम में विद्यालय की पूर्व प्राचार्या श्रीमती शांता वैद्यनाथन , प्रधानाध्यपिका श्रीमती शर्मिला मुखर्जी, मुख्याध्यापिका श्रीमती अलमेलु रविशंकर उपस्थित थे

