Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किताब होता है मनुष्य का सच्चा दोस्त, लाइब्रेरी में जरूर बिताएं समय : रवि शंकर शुक्ला, आइएएस
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    किताब होता है मनुष्य का सच्चा दोस्त, लाइब्रेरी में जरूर बिताएं समय : रवि शंकर शुक्ला, आइएएस

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    किताब होता है मनुष्य का सच्चा दोस्त, लाइब्रेरी में जरूर बिताएं समय : रवि शंकर शुक्ला, आइएएस

    एक्सएलआरआई जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला खरसांवा जिले के डीसी रविशंकर शुक्ला उपस्थित थे. उन्होंने एक्सएलआरआइ के सर जहांगीर गांधी लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री डॉ. एस. आर. रंगनाथन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए अपने जीवन में लाइब्रेरी के महत्व की जानकारी दी. कहा कि छात्र जीवन में काफी अधिक समय लाइब्रेरी में बिताया. इससे नियमित रूप से पढ़ने की आदत विकसित होने की बात कही. उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में सिर्फ विषयों से संबंधित किताबें ही नहीं बल्कि कई लाइट मूड की किताबें भी रखने की सलाह दी. कहा कि किताब सच्चे दोस्त होते हैं. हर किसी को लाइब्रेरी में जरूर समय व्यतीत करनी चाहिए. साथ ही उन्होंने सभी को जिला पुस्तकालय भ्रमण का भी आमंत्रण दिया. इस अवसर पर एक्सलर्स ने उनके कई सवाल भी पूछे जिसका उन्होंने जवाब दिया. इस दौरान पिछले सात अगस्त को आयोजित क्विज के सभी विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया. डीसी रविशंकर शुक्ला ने एक्सएलआरआइ की नयी लाइब्रेरी का भी उद्घाटन किया. इससे पूर्व एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज, प्रोफेसर गिरिधर रामाचंद्रन, लाइब्रेरी इंचार्ज डीटी एडविन ने उनका स्वागत किया.
    —-
    यूट्यूब लर्निंग, विजुअल लर्निंग अपनी जगह, किताब का स्थान कोई नहीं ले सकता : डायरेक्टर

    कार्यक्रम के दौरान एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने कहा कि आज के दौर में यूट्यूब पर पढ़ाई हो रही है, ऑनलाइन क्लास हो रही है. यह कोविड के दौर में काफी महत्वपूर्ण हो गया था. लेकिन किताब का स्थान कोई नहीं ले सकता है. उन्होंने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान की मंजिल का स्रोत है. इस अवसर पर लाइब्रेरी के सभी स्टाफ के बीच उपहार का भी वितरण किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को उर्दू स्कूल के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया
    Next Article स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने फहराया तिरंगा, जिला भाजपा कार्यालय समेत विभिन्न मंडलों एवं अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे को दी सलामी

    Related Posts

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    June 4, 2026

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 4, 2026

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.