Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदर्श थाना प्रभारी राम पुकार शर्मा 31 जुलाई को होंगे सेवानिवृत्त,38 वर्ष का कार्यकाल रहा बेदाग
    Breaking News Headlines खबरीलाल खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार मुजफ्फरपुर रांची समस्तीपुर

    आदर्श थाना प्रभारी राम पुकार शर्मा 31 जुलाई को होंगे सेवानिवृत्त,38 वर्ष का कार्यकाल रहा बेदाग

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 29, 2024Updated:July 29, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदर्श थाना प्रभारी राम पुकार शर्मा 31 जुलाई को होंगे सेवानिवृत्त,38 वर्ष का कार्यकाल रहा बेदाग

    आदर्श थाना प्रभारी राम पुकार शर्मा के कार्य की जमकर हो रही है तारीफ

    बागडेहरी के नये थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा क्षेत्र के लोगों को दी जाएगी बेहतर सेवा

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: बागडेहरी के आदर्श थाना प्रभारी के रूप रहे राम पुकार शर्मा इसी महीने के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगे।श्री शर्मा 1 दिसंबर 2023 को बागडेहरी थाना में थाना प्रभारी के रूप में योगदान दिया।यानी कुल मिलाकर श्री शर्मा बागडेहरी थाना में 8 महीना अपना सेवा जनता को दिया।श्री शर्मा के कार्यकाल की बात कर लिया जाए तो थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहा। अपराधिक गतिविधियों पर लगाम रहा। पुलिस-पब्लिक के बीच जो संबंध होना चाहिए व उनमें बखूबी देखने को मिली।यही नहीं इतने उम्र में भी उनका काम करने का जो तरीका था व अन्य पुलिस पदाधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। आपको बता श्री शर्मा ने जब थाना में योगदान दिया था तभी उन्होंने कहा था क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना, अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना, अवैध कारोबार पर रोक लगाना,पुलिस-पब्लिक के बीच मधुर संबंध रखना,गरीब असहाय लाचार बेबस पर ज़ुल्म नही होने देना ,24 घंटे आम जनता की सेवा में तत्पर रहना पहली प्राथमिकता होगी।जो उन्होंने बखूबी निभाने में सफलता हासिल कर लिया है।श्री शर्मा के सेवानिवृत्त होने से आम लोगों में उनके कार्य की जमकर तारीफ हो रही है।यही वजह है कि बागडेहरी थाना क्षेत्र के लोग उन्हें एक आदर्श थाना प्रभारी के रूप में देखते रहे।बता दें बागडेहरी थाना में नये थाना प्रभारी के रूप में अमित कुमार ने योगदान दिया।श्री कुमार ने कहा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना,अपराधीक गतिविधियों पर लगाम लगाना, अवैध कारोबार पर रोक लगाना, पुलिस-पब्लिक के बीच मधुर संबंध रखना, लाचार बेबस असहाय गरीब पर ज़ुल्म नही होने देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।कहा जनता के सेवा के लिए 24 घंटा तत्पर हूं।जनता को कभी भी किसी भी तरह की समस्याएं हो तो सूचीत करें।हर संभव समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।

    राम पुकार शर्मा का जीवन परिचय: राम पुकार शर्मा बिहार के गया जिलांतर्गत आंती थाना क्षेत्र के कोराप गांव में 7 जुलाई 1964 को एक किसान परिवार में जन्म लिया।उनके पिता जी स्वर्गीय जय श्री सिंह एक किसान हुआ करते थे।श्री शर्मा 1 दिसंबर 1987 को झारखंड के गिरीडीह जिला में सिपाही के पद पर बहाल हुए। उसके बाद पलामू तथा जमशेदपुर में सिपाही के पद पर अपना सेवा दिया। सिमडेगा में एएसआई के पद पर पदोन्नत हुए। जून 2023 में जामताड़ा में एसआई के पद पर पदोन्नत हुए।इसके बाद 1 दिसंबर 2023 को बागडेहरी थाना में श्री शर्मा ने थाना प्रभारी के रूप में योगदान दिया।जहां 8 महीने तक आम जनता को एक आदर्श थाना प्रभारी के रूप में सेवा दिया। वहीं उनके शिक्षा के बारे में बात कर लिया जाए तो श्री शर्मा मैट्रिक की पढ़ाई उच्च विद्यालय आंती से प्राप्त किया। ग्रेजुएशन अनुग्रा नारायण कॉलेज बिहार से प्राप्त किया। परिवार के बारे में बात कर लिया जाए तो श्री शर्मा की पत्नी हाउस वाइफ है,बेटी बिहार में हाई स्कूल शिक्षीका है,बेटा एमबीए की डीग्री हासिल कर जॉब करता है।

    क्या कहते हैं आदर्श थाना प्रभारी राम पुकार शर्मा: आदर्श थाना प्रभारी राम पुकार शर्मा कहते हैं लगभग 38 वर्ष पुलिस विभाग में सेवा देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।जनता का सेवा करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। जीवन में पुलिस विभाग में रहकर आम जनता का सेवा करने का मौका मिला।लगभग 38 वर्ष कार्यकाल के दौरान एक मार्मिक घटना भी देखने को मिला ,जिसमें वर्ष 2000 में नक्सली द्वारा बारुदी सुरंग विस्फोट में हरिहरगंज के एएसपी और पलामू जिले के छतरपुर इंस्पेक्टर वरुण कुमार शहीद हो गये।यह घटना काफी मार्मिक घटना थी। लेकिन एक पुलिस तथा सेना के जवान के लिए देश के खातिर शहीद होना गौरव की बात है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरक्षण बढ़ाने से इनकार करने के पटना उच्च न्यायालय के फैसले पर शीर्ष अदालत ने नहीं लगायी रोक
    Next Article उत्क्रमित उच्च विद्यालय नगरी में मात्र 2 कमरे में कक्षा 1-10 तक बच्चों का हो रहा है पठन-पाठन,हो रही परेशानी

    Related Posts

    जीव बलि और डायन प्रथा अंधविश्वास, भक्ति से मिलता है आत्मबल : सुनील आनंद

    May 29, 2026

    अबीर मिश्रा बने पी आर आई, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को धन्यवाद दिया

    May 29, 2026

    बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जीव बलि और डायन प्रथा अंधविश्वास, भक्ति से मिलता है आत्मबल : सुनील आनंद

    अबीर मिश्रा बने पी आर आई, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को धन्यवाद दिया

    बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

    31 मई को सात केंद्रों पर होगी बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर

    Jamshedpur में गणगौर फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

    जादूगोड़ा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, नवजात बच्ची मिली लावारिस

    प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-Urban)

    एसबीआई एटीएम सुरक्षा कर्मियों का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, पुनर्नियोजन की मांग तेज

    टाटा लीज नवीकरण से पहले विस्थापितों ने उठाई आवाज, हक और पुनर्वास की मांग तेज

    पोटका में राशन वितरण में भारी अनियमितता, PDS दुकानदार पर काला बाजारी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.