Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सावन के महिना में सभी मंदिर परिसर एवं आस-पास साफ सफाई, ब्लिचिग पाऊडर का छिड़काव कर स्वच्छता बहाल रहे : आनन्द बिहारी दुबे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सावन के महिना में सभी मंदिर परिसर एवं आस-पास साफ सफाई, ब्लिचिग पाऊडर का छिड़काव कर स्वच्छता बहाल रहे : आनन्द बिहारी दुबे

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सावन के महिना में सभी मंदिर परिसर एवं आस-पास साफ सफाई, ब्लिचिग पाऊडर का छिड़काव कर स्वच्छता बहाल रहे : आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी प्रमोद उराॅव से मुलाकात कर हिंदुओं का महान आस्था का पर्व सावन महीने का शुभारंभ होने के शुभ अवसर पर एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें पत्र के माध्यम से मांग की गई की विभाग के द्वारा सभी मंदिरों के परिसर एवं मंदिर के आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई, आसपास के क्षेत्र का नाली सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर स्वच्छता को मजबूत बनाए रखा जाए। जिस पर विशेष पदाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया कि समय रहते और संपूर्ण महीने भर इस विषय पर संज्ञान लिया जाएगा। मंदिर परिसर एवं मंदिर के आसपास की सभी क्षेत्रों का साफ सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का असुविधा न हो सके और लोग अपने आस्था के साथ सावन पर्व का धूमधाम से आनंद ले सके।
    जिला अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि सावन महीना भगवान भोलेनाथ के आराधना का महिना होता है इसमें सभी लोग इस आस्था से जुड़ जाते हैं जिससे समस्त क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो जाता है इसी को ध्यान में रखते हुए आम जनता और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का असुविधा न हो उन बातों को सरकार के पदाधिकारी तक मांग पत्र के माध्यम से रखी गई है। जिसका संज्ञान विशेष पदाधिकारी महोदय ने गंभीरता से लिया है और आश्वासन भी दिया है कि इस विषय पर उचित कार्यवाही संपादित की जाएगी।

    जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने नियमित क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत सुबह सुबह टुईलाडूंगरी बस्ती पहुंचें, जहाँ आमजनता ने मुलाकात के क्रम में बताया कि मथुरा बगान स्थित पार्क का स्थिति दयनीय है, गंदगी का अंबार लगा है, शौचालय का दरवाजा टुटा है। रख रखरखाव नही है। उपरोक्त सभी बातों से भी विशेष पदाधिकारी को अवगत कराया। जिस पर अविलंब संज्ञान लेने की बात पदाधिकारी ने कहा।

    प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, जिला महामंत्री अविनाश सिंह, साकची प्रखड़ अध्यक्ष धर्मा राव, रंजीत सिंह, रंजीत राम, रविंद्र शर्मा, सनी सिंह, निखिल तिवारी मुख्य रूप से शामिल हुए ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअहिंसा के पूजारी बिरसाईत समाज से मिलती है प्रेरणा : जोबा माझी
    Next Article जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार मोटरयान निरीक्षक ने चलाया जांच अभियान

    Related Posts

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    May 1, 2026

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    May 1, 2026

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.