Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार मोटरयान निरीक्षक ने चलाया जांच अभियान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार मोटरयान निरीक्षक ने चलाया जांच अभियान

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार मोटरयान निरीक्षक ने चलाया जांच अभियान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    यातायात नियमों का अनुपालन एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन संवेदनशील है। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सड़कों पर अनाधिकृत पार्किंग करने वाले भारी वाहनों के विरूद्ध मोटरयान निरीक्षक द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया।

    मोटरयान निरीक्षक श्री सूरज हेम्ब्रम के नेतृत्व में डिमना चौक से बालिगुमा और पारडीह के आसपास नेशनल हाईवे में चलाये गए इस जांच अभियान में 50 से ज्यादा वाहनों की जांच की गई। वहीं हाईवे किनारे अनाधिकृत रूप से पार्किंग किए गए 30 से ज्यादा वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। जांच अभियान के दौरान ट्रक, ट्रेलर, हाईवा आदि बड़े वाहनों के फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस प्रदूषण आदि कागजातों की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान एक वाहन का टैक्स फेल पाया गया जबकि कई वाहनों का परमिट, इंश्योरेंस के कागजात फेल मिले हैं।

    मोटर यान निरीक्षक ने कहा कि अवैध रुप से सड़कों पर खड़े रहने वाले वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होने कहा कि भारी वाहन हों या अन्य सभी वाहन वे निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़े हों ताकि उनकी गलती से किसी प्रकार से जानमाल की क्षति नहीं हो । सभी भारी वाहन संचालकों को निर्देश दिया कि वे हाईवे में काली मंदिर, पारडीह से बालिगुमा तक अवैध पार्किंग बिल्कुल नहीं करें अन्यथा पकड़े जाने पर वाहनों को सीज किया जाएगा तथा जुर्माना भी वसूला जाएगा। परिवहन विभाग की ओर से निरंतर वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान वाहन संचालकों के द्वारा नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसावन के महिना में सभी मंदिर परिसर एवं आस-पास साफ सफाई, ब्लिचिग पाऊडर का छिड़काव कर स्वच्छता बहाल रहे : आनन्द बिहारी दुबे
    Next Article विधायक सरयू राय की यजमानी में 24वां रामार्चा पूजा का आयोजन

    Related Posts

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    May 1, 2026

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    April 30, 2026

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ, डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    ISC 2026 में शौर्या श्रीवास्तव का परचम, 97% अंक के साथ लोयोला स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान

    रेड क्रॉस–यूसील पहल से डुडका में स्वास्थ्य सेवा की रोशनी, शिविर में छात्रों व ग्रामीणों की जांच, दवा और चश्मे वितरित

    अस्मिता सिटी लीग 2026’ का भव्य समापन, कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम, खेल के मैदान में गूंजा जोश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.