Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अहिंसा के पूजारी बिरसाईत समाज से मिलती है प्रेरणा : जोबा माझी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अहिंसा के पूजारी बिरसाईत समाज से मिलती है प्रेरणा : जोबा माझी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहिंसा के पूजारी बिरसाईत समाज से मिलती है प्रेरणा : जोबा माझी

    -गुदड़ी के लामडार में धर्म गुरु बिरसा आबा के पुण्यतिथि में शामिल हुई सांसद, बिरसा आबा को दी श्रद्धांजलि

    -लोढाई बाजार में सांसद का हुआ स्वागत
    रामगोपाल जेना
    कोल्हान/सोनुवा : सुदूर प्रखंड गुदड़ी के डारियो कामरोड़ा पंचायत अंतर्गत लामडार गांव में शनिवार को बिरसाइत समाज के धर्म गुरु तीसरा अवतार बिरसा आबा का 22वां पुण्यतिथि मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। इस दौरान बिरसाईत की ओर से सांसद का स्वागत किया गया। मौके पर सांसद ने धर्म गुरु बिरसा आबा के समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने संबोधन में धर्म गुरु बिरसा आबा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की बिरसाइत समाज अहिंसा के पूजारी है। अंधविश्वास और नशा पान से दूर रहने वाला इस समाज से हमें प्रेरणा मिलती हैं। उन्होंने बिरसाइत समाज के उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि गुदड़ी प्रखंड का विकास मेरी प्राथमिकता है। सांसद ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि लोढाई के जाते से बंदगांव के टेबो तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल चुका है। इस दौरान सांसद ने पंचायत के डिंडापाई के दो टोलों में 25-25 केवी के दो नए ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके अलावा लोढाई बाजार में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में भी सांसद शामिल हुई। मौके पर गुदड़ी प्रखंड प्रमुख सामी भेंगरा, झामुमो नेता जगत माझी, धर्म संचालक सुखराम मुंडा, धर्म दादा रामाय बरजो, चौथा अवतार बिरसा आबा, दिनेश मुंडा, सोमा मुंडा, धर्म माता कैरी मुंडाइन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील बुढ़, दशरथ सिंह, हेमचंद महतो, आकाश भेंगरा, ईश्वर हेम्ब्रम, किशोर दास आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडेरवां-जोजोगुटू सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच कि मांग को लेकर डीडीसी से मिले:- डॉ दिनेश चन्द्र बोयपाई
    Next Article सावन के महिना में सभी मंदिर परिसर एवं आस-पास साफ सफाई, ब्लिचिग पाऊडर का छिड़काव कर स्वच्छता बहाल रहे : आनन्द बिहारी दुबे

    Related Posts

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    May 1, 2026

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    May 1, 2026

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.