Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुमका डीडीसी ने क्रियान्वित योजनाओं का किया निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    दुमका डीडीसी ने क्रियान्वित योजनाओं का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुमका डीडीसी ने क्रियान्वित योजनाओं का किया निरीक्षण

    जामताड़ा: आज दिनांक-06.07.2024 को श्री अभिजीत सिन्हा, उप विकास आयुक्त, दुमका द्वारा प्रखण्ड- जामा के पंचायत-बेदिया के ग्राम सीताकोहबर, पंचायत-भैरवपुर के ग्राम-भैरवपुर एवं चतरा में क्रियान्वित योजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के कम में 15वी वित आयोग मद अन्तर्गत सीताकोहबर में जरमेन के घर के सामने अधिष्ठापित जलापूर्ति योजना की जाँच की गई एवं कार्यरत पाई गई। इसी प्रकार आँगनबाड़ी केन्द्र, सीताकोहबर निरीक्षण के कम में बन्द पाया गया तथा सेविका / सहायिका अनुपस्थित पाई गई। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उक्त आँगनबाड़ी केन्द्र कई दिनों से बन्द है तथा बच्चो एवं माताओं को किसी भी प्रकार की सुविधा प्रदान नहीं की गई है। इस पर उप विकास आयुक्त द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, जामा को अविलंब सेविका, सहायिका एवं महिला पर्यवेक्षिका से उनकी सेवा समाप्त क्यो न की जाए, इस आशय का स्पष्टीकरण निर्गत करने का निदेश दिया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा उत्कमित प्राथमिक विधालय, सीताकोहबर का निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण के कम में पाया गया कि विधालय में एक शिक्षक अनुपस्थित है, वर्ग कक्ष में पंखा एवं बल्ब नहीं है तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता संतोषप्रद नही है। छात्रो एवं अभिभावको द्वारा शिकायत की गई कि कम मात्रा में भोजन छात्रो को दिया जाता है। रसोईया द्वारा भोजन बनाने में अनियमिता बरती जाती है। इस पर उप विकास आयुक्त द्वारा प्रधानाध्यापिका का वेतन विधालय की व्यवस्था/भोजन की गुणवत्ता आदि में सुधार होने तक रोकने का निदेश दिया गया, रसोईया कि विरूद्ध नियमसंगत कारवाई करने एवं संबंधित सीआरपी को स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया गया। बेदिया पंचायत के बाद उप विकास आयुक्त द्वारा भैरवपुर ग्राम में बिरसा हरित ग्राम योजना का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय गड्ढा खोदा हुआ पाया गया उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा निर्धारित समय के अन्दर खाद /उर्वरक डालने तथा वृक्षारोपण करने का निदेश दिया गया साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी जामा को निदेश दिया गया कि आम उत्पादक किसानों को बाजार उपलब्ध कराने हेतु ट्रेडर्स/थोक केता के साथ जोड़े जिससे कि किसान सुलभता से एवं उचित दाम पर अपने फलों को बेच पाए। उप विकास आयुक्त द्वारा ग्राम-चतरा में अबुआ आवास का निरीक्षण किया गया तथा पंचायत सचिव को सभी आवासों में नियमानुसार द्वितीय किस्त की राशि विमुक्त करने हेतु प्रक्रिया पुर्ण करने का निदेश दिया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा जामा में अवस्थित RSETI में Bamboo Crafting के प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात उप विकास आयुक्त द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय, जामा के सभागार में अबुआ आवास योजना, मनरेगा योजना, 15वीं वित आयोग योजना, पंचायत राज विभाग से संचालित योजनाओं आदि की समीक्षा की गई। समीक्षा के कम में पंचायत सिकटिया, भुटोकोरिया, नाचनगड़िया, पलासी के पंचायत सचिव को अबुआ आवास योजना में धीमी प्रगति के कारण स्पष्टीकरण निर्गत करने का निदेश दिया गया। इसी प्रकार पंचायत आसनजोर, सरसाबाद, बेदिया तथा भटनियाँ के रोजगार सेवक को नरेगा में धीमी प्रगति के कारण स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया गया। उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित सभी क्षेत्रीय कर्मी एवं पदाधिकारी को स्पष्ट निदेश दिया गया कि अबुआ आवास योजना को प्राथमिकता के आधार पर बिना किसी गड़बड़ी के पुर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए, सभी पंचायतों में पंचायत ज्ञान केन्द्र खोला जाए, मोबिलाईजर का चयन पूर्ण किया जाए तथा कोई भी पंचायत सचिवालय यदि बन्द पाया गया तो संबंधित पंचायत सचिव एवं अन्य कर्मियों के विरूद्ध अनुशासत्मक कार्रवाई की जाएगी। भ्रमण के दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जामा, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता, बेदिया पंचायत के मुखिया एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 एवं रेशनलाइजेशन ऑफ पोलिंग स्टेशन से संबंधित बैठक संपन्न
    Next Article विधिक प्राधिकार के तहत सहायता कैंप का होगा आयोजन

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.