Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 एवं रेशनलाइजेशन ऑफ पोलिंग स्टेशन से संबंधित बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 एवं रेशनलाइजेशन ऑफ पोलिंग स्टेशन से संबंधित बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 एवं रेशनलाइजेशन ऑफ पोलिंग स्टेशन से संबंधित बैठक संपन्न

    जामताड़ा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 एवं रेशनलाइजेशन ऑफ पोलिंग स्टेशन से संबंधित बैठक आहूत किया गया।

    _*विभिन्न प्रस्तावों पर किया गया विमर्श; सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय*_

    बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित्त प्री रिवीजन एक्टिविटीज के तहत 1500 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्र के मतदाताओं को नजदीकी मतदान केंद्र में स्थानांतरित किया जाना है, जिसके आलोक में बताया गया कि 08 नाला एवं 09 जामताड़ा में 1500 से अधिक मतदाताओं वाला कोई मतदान केंद्र नहीं है। वहीं इसके अलावा मतदान केंद्रों के भवन/स्थल परिवर्तन के संबंध में आयोग के निर्देश की जानकारी दी गई, बताया गया कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में भवन स्थल परिवर्तन का प्रस्ताव शून्य है, साथ ही मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 08 नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नाला प्रखंड के कई मतदान केंद्रों के बीच दूरी अधिक होने के कारण एवं मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण अनुभाग स्थानांतरित करने, मतदान केंद्र भवन स्थानांतरण एवं नए मतदान केंद्र बनाने हेतु प्राप्त प्रस्ताव पर विमर्श किया गया, जिसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस संबंध में विमर्श किया एवं आवश्यक निर्णय लिया गया। इस दौरान बैठक में मतदान केंद्र एवं मतदाताओं के रेस्लाइजेशन पर सर्व सहमति से निर्णय भी लिया गया।

    *_01 जुलाई को अहर्त्ता तिथि मानते हुए राज्य में मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का किया गया है निर्धारण_*

    वहीं इसके अलावा बैठक के क्रम में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने बताया कि 01 जुलाई को अहर्त्ता तिथि मानते हुए राज्य में मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है। पूर्व लेख गतिविधियां गतिविधियों के लिए 24 जुलाई तक की अवधि निर्धारित है। तत्पश्चात 25 जुलाई को एकीकृत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जायेगा। अन्य गतिविधियों के लिए 25 जुलाई से 20 अगस्त तक की अवधि निर्धारित है एवं 20 अगस्त को एकीकृत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। पुनरीक्षण अवधि के दौरान विशेष अभियान दिवस 27-28 जुलाई 2024 एवं 3-4 अगस्त 2024 को निर्धारित किया गया है। जिसके लिए उन्होंने अपने स्तर से पुनरीक्षण कार्यक्रम का अवलोकन एवं बीएलए की प्रतिनियुक्ति करने का भी अनुरोध किया, ताकि नए मतदाता हों या अन्य मतदाता युक्तिसंगत प्रपत्र भर सकें तथा शत प्रतिशत मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।

    *_हाउस टू हाउस वेरिफिकेशन कार्य प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराए_*

    बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा हाउस टू हाउस वेरिफिकेशन कार्य प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराए। वहीं नए फॉर्म जेनरेशन, मतदाता सूची में सुधार, एएसडी वोटर्स, ब्लैक एंड वाइट फोटो बदलने समेत अन्य कार्यों को निर्वाचन आयोग के गाईड लाइन के अनुरूप करने का निर्देश दिया गया, साथ ही सभी को प्राथमिकता के आधार पर समय सीमा के अंदर कार्य करने हेतु निदेशित किया गया।

    *इस मौके पर* निर्वाची पदाधिकारी 08 नाला सह अपर समाहर्ता, जामताड़ा श्रीमती पूनम कच्छप, निर्वाची पदाधिकारी 09 जामताड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा श्री अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती अनिता केरकेट्टा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण, प्रधान लिपिक श्री संतोष कुमार, श्री आजाद मुर्मू, श्री चंदन कुमार, श्री अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुसूचित जनजाति, जाति आवासीय विद्यालय दुलाडीह में आज उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना के तहत 525 बच्चों के बीच साइकिल का हुआ वितरण
    Next Article दुमका डीडीसी ने क्रियान्वित योजनाओं का किया निरीक्षण

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.