डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने चाकुलिया के बेंद पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्यायें सुनी तथा कहा
*झामुमो गठबंधन सरकार के जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है।*
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी आज चाकुलिया प्रखंड के बेंद पंचायत के झरिया, कानीमहुली, टुकदा तथा जगन्नाथपुर गांवों का दौरा किया तथा लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। वारिस के वावजूद डॉ गोस्वामी को सुनने बड़ी संख्या में लोग जुटे। लोगों ने डॉ गोस्वामी से पेय जल की समस्या, ग्रीनकार्ड होल्डर राशन का नियमित भुगतान करने, सिंचाई हेतु जल की व्यवस्था करने, स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव आदि समस्याओं को रखा। डॉ गोस्वामी ने कहा कि राज्य की झामुमो गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतिओं से लोग परेशान हैं। रोजगार के अवसर न होने के कारण इस क्षेत्र के युवाओं को रोजगार हेतु दक्षिण के राज्यों की पलायन करना पड़ रहा है। सर्वत्र भ्रष्टाचार का बोलबाला है। किसान निराश हैं। डॉक्टर गोस्वमी ने युवाओं से इस निकम्मी एवं भ्रष्ट गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का आग्रह किया।
डॉ गोस्वामी के साथ विभिन्न गांवों के दौरे में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देवाशीष मंडल,भाजपा नेता दिलीप महतो, जहर गोप, उत्तम मुर्मू,महादेव महतो, बबलू मुर्मू, परिमल दास, स्वदेश महतो, बबलू महतो, अनंत हेंब्रम, संजय महतो, जामीनी महतो, निखिल महतो, जितेन महतो, उत्तम बेरा, महादेव बेरा, मलय गोप, राजीव गोप, संतोष गोप आदि उपस्थित थे।