Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा राजेंद्र मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका का हुआ विदाई समारोह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बागबेड़ा राजेंद्र मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका का हुआ विदाई समारोह

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागबेड़ा राजेंद्र मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका का हुआ विदाई समारोह

    *प्रधानाध्यापिका डॉक्टर शीला कुमारी के कार्यकाल में स्कूल विकसित हुआ :- सुनील गुप्ता*

    आज राजेंद्र मध्य विद्यालय बागबेड़ा जमशेदपुर 2, की प्रधानाध्यापिका डॉ शीला कुमारी का अंतिम कार्य दिवस पर आज मध्य बागबेड़ा की मुखिया उमा मुंडा ने स्वयं आकर डॉ शीला कुमारी को अंग वस्त्र से सम्मानित कर अपने कर कमलो से पुष्प गुच्छ प्रदान कर उन्हें भावभीनी विदाई दी । पंचायत समीति सदस्य सुनील गुप्ता ने अपने उद्गगार व्यक्त किए कि प्रधानाध्यापिका डॉक्टर शीला कुमारी का कार्यकाल बहुत ही उज्जवल रहा। इस अवधि में विद्यालय बहुत ही विकासित हुआ। कोल्हान की आरडीडीई निर्मला बरेलिया द्वारा इन्हें राष्ट्रीय शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।जिला स्तर पर कई बार पुरस्कृत हो चुकीं हैं। यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के द्वारा भी अंग वस्त्र देकर और उपहार देकर इन्हें सम्मानित किया गया। साथी शिक्षकों ने भी पुष्प गुच्छ और उपहार प्रदान कर अपने-अपने तौर से सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चे बहुत ही दुखी थे । उन्हें समझा पाना कठिन हो रहा था कि प्राचार्या कल से नहीं आएंगी। इस अवसर पर नये प्रभारी प्रधानाध्यापक पशुपतिनाथ मिश्रा ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर प्रधानाध्यापिका डॉक्टर शीला कुमारी को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संकुल साधन सेवी बापी प्रधान, सभी शिक्षकगण, एसबीआई से बानी कर, पंचायत समिति सदस्य श्री राजू सिंह, मुखिया राज कुमार गौड़ , पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे। सभी बच्चों एवं शिक्षकों के बीच अल्पाहार वितरित किया गया। अलका कुमारी सहायक शिक्षिका द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। सब ने मिलकर बहुत ही भावभीनी एवं यादगार विदाई दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद , कड़ी मेहनत और अथक परिश्रम के बदौलत पार्टी ने शानदार कृतिमान स्थापित किया है :चिराग पासवान
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय ने जिला अंतर्गत जामताड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.