Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कदमा उपद्रव मामले में भाजपा नेताओं एवं हिंदूवादी नेताओं के रिहाई के लिए भाजपा का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    कदमा उपद्रव मामले में भाजपा नेताओं एवं हिंदूवादी नेताओं के रिहाई के लिए भाजपा का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कल

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कदमा उपद्रव मामले में भाजपा नेताओं एवं हिंदूवादी नेताओं के रिहाई के लिए भाजपा का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कल, प्रदर्शन को लेकर भाजपा की सभी तैयारियां हुई पूरी, प्रदर्शन में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सांसद विद्युत महतो के संग जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता।

    जमशेदपुर। कदमा के शास्त्रीनगर क्षेत्र में पिछले महीने हुए उपद्रव मामले में प्रशासन द्वारा निर्दोष भाजपा नेताओं एवं हिंदूवादी नेताओं पर बिना जांच पड़ताल किये दर्जनों गलत धाराओं को जोड़कर गिरफ्तार करने और जेल भेजे जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी सोमवार को जिला उपायुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी। भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में होने वाले प्रदर्शन की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। धरना-प्रदर्शन की सफलता के निमित्त भाजपा व्यापक तैयारी कर रही है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में होने वाले प्रदर्शन में भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिप सदस्य समेत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विभिन्न प्रकोष्ठ के संयोजक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में महानगर अंतर्गत 28 मंडलों के कार्यकर्तागण के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे। रविवार शाम तक पार्टी की ओर से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष टेंट निर्माण एवं कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था बनाई गई। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजपा जिला पदाधिकारी व मोर्चा जिलाध्यक्षों ने विभिन्न स्तरों पर तैयारी का जायजा लिया एवं तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

    धरना-प्रदर्शन के संदर्भ में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि सोमवार को प्रस्तावित धरना- प्रदर्शन को लेकर पार्टी की ओर से सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। कदमा उपद्रव मामले में सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन के एकपक्षीय और विद्वेषपूर्ण भावना से ग्रसित होकर कार्रवाई करने के विरोध में पार्टी अपने नेताओं के साथ पहले दिन से खड़ी है। सोमवार को धरना प्रदर्शन में हजारों भाजपा कार्यकर्ता सुबह 10 बजे जिला उपायुक्त कार्यालय पर जुटेंगे जहां तुष्टिकरण और वोट बैंक की गुलाम हो चुकी झामुमो-कांग्रेस का चाल-चरित्र और चेहरा बेनकाब करेंगे।

    *प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुडडू पहुंचे शहर, जेल भेजे गए भाजपा नेताओं के परिवारजनों से की मुलाकात:* भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू रविवार शाम जमशेदपुर पहुंचे। जहां वे सोमवार को जिला उपायुक्त कार्यालय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। रविवार को उन्होंने कदमा उपद्रव मामले में जेल भेजे गए भाजपा नेताओं के परिवारजनों से मुलाकात कर ढाँढस बंधाया। सुबोध सिंह गुड्डू ने पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, नंदजी प्रसाद एवं जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा के घर जाकर परिवारजनों से मुलाकात की और घटना पर विस्तृत जानकारी लेकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनके साथ कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, साकची पूर्वी मंडल महामंत्री रॉकी सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखूंटी लोकसभा के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 8 मई को सीनी और राज खरसावां में दो ट्रेनों के ठहराव के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे
    Next Article मुजफ्फरपुर :जब एक साथ पूरे परिवार की अर्थी सजी, तो पूरा गांव बिलख पड़ा।

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.