Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगवान बिरसा मुण्डा शौर्य के प्रतीक : काले
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भगवान बिरसा मुण्डा शौर्य के प्रतीक : काले

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भगवान बिरसा मुण्डा शौर्य के प्रतीक : काले

    बिरसा मुंडा के बलिदान का देश युगों-युगों तक ऋणी रहेगा : दिनेश मण्डल

    भगवान बिरसा के बलिदान को शत-शत नमन : जयप्रकाश

    ‘नमन’ द्वारा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर दीं गयी श्रद्धांजलि

    जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘नमन’ द्वारा रविवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर नमन संस्थापक के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया गया।

    भगवान बिरसा के बलिदान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि काफी कम उम्र में भगवान बिरसा मुंडा ने देश की आजादी की लड़ाई में संघर्ष किया। आज उनके संघर्षों को याद करने का दिन है। आजाद भारत में हम सब मिलकर भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को पूरा कर देश को समृद्ध बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। हम सबको उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।

    सामाजिक समरसता मंच के दिनेश मण्डल ने कहा जल-जंगल-ज़मीन और मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उलगुलान से आवाज बुलंद करने वाले भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान का देश युगों-युगों तक ऋणी रहेगा।

    वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश ने कहा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रांति का नेतृत्व करने वाले भगवान बिरसा मुंडा ने संपूर्ण देश में राष्ट्रीयता की चेतना पैदा कर अपना जीवन समर्पित किया।

    आदिबासी हो समाज की नेत्री चाँद मणि कुँकल ने कहा कि बिरसा भगवान के मातृभूमि के लिए किये गये सर्वोच्च बलिदान को शत-शत नमन।

    इस मौके पर राम सिंह मुण्डा , नन्द लाल पातर , राम केवल मिश्रा, स्वाति मिश्रा आदि ने भी अपने विचार रखे।

    अन्य विशेष रूप से उपस्थित लोगों में सूरा बिरूली , रवि सवैया , गंगा राम तिर्की, रामू तिर्की , जसवंत सिंह भोमा, रामकेवल मिश्रा, मनोज मिश्र, संदीप सिंह , राजपति देवी, काकूली मुखर्जी, आरती मुखी, लख्खी कौर, ममता पुष्टि, ममता साहा, महालक्ष्मी देवी, सीमा जयसवाल, ममता सिंह, सिमी कश्यप, शुक्ला हलदर, कमलजीत कौर सहित सैंकड़ो अन्य ने उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनरेंद्र मोदी की तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया खुशी
    Next Article बिष्टुपुर रीगल मैदान में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति के आह्वाहन पर हुआ ब्राह्मण महाजुटान, भोजपुरी गायक इंदु सोनाली और चंदन तिवारी की भक्ति गीतों पर झूमें लोग

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.