Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए समुचित व्यवस्था करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए समुचित व्यवस्था करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए समुचित व्यवस्था करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

    राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत किया गया।बैठक में उपायुक्त द्वारा अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाने, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने, एनजीटी के रोक का अनुपालन, लीज धारक, सुरक्षा मानक का ध्यान रखते हुए क्रशर संचालन आदि की समीक्षा की गई। इसके अलावा विगत बैठक में दिए कई बिंदुओं पर अनुपालन की समीक्षा किया गया।हर हाल में अवैध खनन को रोकें अधिकारी; पुलिस, परिवहन एवं खनन तीनों विभाग संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाएं उपायुक्त ने कहा की किसी भी सूरत में खनन क्षेत्र से बाहर खनन नहीं होनी चाहिए, अन्यथा कड़ी करवाई करें।वहीं उन्होंने कहा कि मानक का पालन करके ही खनन पट्टा दें। उन्होंने कहा कि धारित पत्थर खनन पट्टा क्षेत्र के बाहर खनन नहीं होने चाहिए इसका सतत निगरानी करते रहें, अनियमितता पाए जाने पर नियमसंगत कार्रवाई करें। इसके लिए उन्होंने पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग मिलकर संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करें। वहीं उन्होंने जिले में क्रशर संचालन की जानकारी ली एवं निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा मानक का पालन करके क्रशर चलाएं।वहीं उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान चालू वित्तीय वर्ष में अवैध खनन, खनिज परिवहन, व्यापार की रोकथाम, बालू खनिज,, पत्थर खनिज, स्टोन चिप्स आदि के मामलों में हुई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए आवश्यक निदेश दिया।कार्ययोजना बनाकर अवैध खनन आदि पर करें रोकथाम वहीं उन्होंने संबंधित अधिकारी को जिले में अवैध खनन वाले क्षेत्रों को चिह्नित करने एवं कार्ययोजना बनाकर अवैध खनन के रोकथाम हेतु प्रभावी रोकथाम हेतु कार्रवाई करने का निदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने निर्धारित पट्टा के अलावा किसी भी क्षेत्र अथवा स्थान पर अवैध खनन रोकने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निदेश दिया।
    उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को अवैध खनन के संबंध में नियमित रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन के परिवहन की गतिविधियों पर टीम के साथ पूर्ण निगरानी रखने के निर्देश दिया गया।
    इसके अलावा उन्होंने खनन प्रभावित क्षेत्रों में अधिक संख्या में पौधारोपण करने हेतु निदेश दिया।10 जून से एनजीटी की रहेगी रोकउपायुक्त ने कहा कि माननीय राष्टीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक अवैध बालू खनन पर रोक रहेगा। इसे सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं जिला खनन पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निदेश दिया।इनकी रही उपस्थिति इस मौके पर* वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०), अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, संबंधित अंचल अधिकारी, महाप्रबंधक ईसीएल पांडेश्वर, एसपी माइंस चितरा प्रतिनिधि, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड प्रदेश में नाला विधानसभा में मतदान प्रतिशत राज्य भर में सर्वाधिक रहने पर उपायुक्त ने चुनाव कार्य से जुड़े सभी को दीं शुभकामनाएं
    Next Article MGM अस्पताल में 15 दिनों से लाइलाज मरीज को भाजपा नेता नीरज सिंह ने किया मदद

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.