Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड प्रदेश में नाला विधानसभा में मतदान प्रतिशत राज्य भर में सर्वाधिक रहने पर उपायुक्त ने चुनाव कार्य से जुड़े सभी को दीं शुभकामनाएं
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    झारखंड प्रदेश में नाला विधानसभा में मतदान प्रतिशत राज्य भर में सर्वाधिक रहने पर उपायुक्त ने चुनाव कार्य से जुड़े सभी को दीं शुभकामनाएं

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड प्रदेश में नाला विधानसभा में मतदान प्रतिशत राज्य भर में सर्वाधिक रहने पर उपायुक्त ने चुनाव कार्य से जुड़े सभी को दीं शुभकामनाएं

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई।विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा।इस दौरान उपायुक्त द्वारा ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, भूमि संरक्षण, समाज कल्याण, पेयजल एवं स्वच्छता, विद्युत, राजस्व, स्वास्थ्य शिक्षा एवं वन सहित अन्य विभागों के द्वारा किए जा रहे कार्यों का समीक्षा किया गया।बैठक में समीक्षा के दौरान उन्होंने विभागवार संबंधित अधिकारियों से एक एक कर चल रहे कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
    सतर्कता एवं संवेदनशीलता से विधि व्यवस्था पर रखें प्रभावी नियंत्रण:उन्होंने जिले में विधि व्यवस्था संधारण हेतु संबंधित पदाधिकारी से विमर्श करते हुए जिले में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, वाहन जांच अभियान चलाने के अलावा सभी संबंधित अधिकारी को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ विधि व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण रखने का निदेश दिया। उन्होंने इस क्रम में उत्पाद विभाग को अवैध मादक पदार्थों के बिक्री आदि पर कड़ी नजर बनाए रखने एवं समुचित कार्रवाई करने का निदेश दिया।नीलाम पत्र अंतर्गत पेंडिंग केसों में नोटिस निर्गत कर करें अग्रतर कार्रवाई।इसके अलावा विधि शाखा की समीक्षा के क्रम में उन्होंने पॉक्सो नियंत्रण के तहत एवं सर्टिफिकेट केस से सम्बन्धित अध्ययन रिपोर्ट देने का निदेश दिया। उपायुक्त ने नीलाम पत्र पदाधिकारी को पेंडिंग केस के तहत नोटिस निर्गत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
    उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, बिरसा हरित ग्राम, कूप संवर्धन, मनरेगा, जेएसएलपीएस, अबुआ आवास, पीएम आवास आदि के अद्यतन प्रगति की जानकारी ली एवं योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाते हुए अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया।
    वहीं बताया गया कि अबुआ आवास के तहत जिले को आवंटित 5711 लक्ष्य के आलोक में 5131 लाभुकों के बीच प्रथम इंस्टालमेंट दिया गया है साथ ही सेकंड इंस्टालमेंट 513 लाभुकों को दिया गया है। उन्होंने अबुआ आवास को लेकर निदेश दिया कि जिन्हें प्रथम किस्त दिया गया है, उनके आवास निर्माण की स्थिति का जांच करें साथ ही सभी लाभुकों को सैंकड किस्त का भी भुक्तान करें एवं नियमानुसार ही आवास बने यह सुनिश्चित करें।
    दिए गए लक्ष्यों को करें पूर्ण।
    पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए दिए गए लक्ष्य के अनुसार अपेक्षित कार्रवाई करने का निदेश दिया। वहीं मत्स्य विभाग की समीक्षा के क्रम में वेद व्यास आवास योजना के तहत मत्स्य पालकों के आवास निर्माण की जानकारी ली।
    *गांवों में पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त करें*
    इसके अलावा उन्होंने पेयजल स्वच्छता प्रमंडल को अविलंब जरूरी जगहों पर चापाकल लगवाने का निदेश दिया। इसके साथ ही कहा की स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाएं, यत्र यत्र जल निकासी को रोकने हेतु सॉकपिट का निर्माण करें।
    इसके अलावा उन्होंने अन्य सभी विभागों की समीक्षा करते हुए आपसी समन्वय के साथ अपेक्षित प्रगति लाने एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने का निदेश दिया।
    *उपायुक्त ने लोकसभा निर्वाचन 2024 में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से संलग्न सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी का योगदान सराहनीय रहा। ज्ञातव्य हो जिला अंतर्गत नाला विधानसभा का मतदान प्रतिशत राज्यभर में सर्वाधिक रहा।**इनकी रही उपस्थिति*
    *इस मौके पर* वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०) उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्ति बाला लकड़ा, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण के साक्षी बनेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष
    Next Article जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए समुचित व्यवस्था करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.