Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंहभूम चैम्बर में वरीय आरक्षी अधीक्षक और उनकी पूरी टीम का व्यापारियों विशेषकर आभूषण व्यापारियों के साथ हुआ सीधा संवाद
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सिंहभूम चैम्बर में वरीय आरक्षी अधीक्षक और उनकी पूरी टीम का व्यापारियों विशेषकर आभूषण व्यापारियों के साथ हुआ सीधा संवाद

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंहभूम चैम्बर में वरीय आरक्षी अधीक्षक और उनकी पूरी टीम का व्यापारियों विशेषकर आभूषण व्यापारियों के साथ हुआ सीधा संवाद

    *आभूषण व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को आभूषण दुकानों की सुरक्षा को लेकर अपने सुझावों से अवगत कराया।*
    *पुलिस शहर की चाक-चौबंद व्यवस्था के लिये कटिबद्ध-वरीय आरक्षी अघीक्षक*

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, भा.पु.से. एवं जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक रिषभ गर्ग, भा.पु.से. के साथ शहर के आभूषण व्यापारियों का सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाजारों, दुकानों में विशेषकर आभूषण दुकानों की सुरक्षा के अलावा शहर की विधि-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन को अपने सुझावों से अवगत कराया।

    इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारियों में डीएसपी सीसीआर अंजनी तिवारी, डीएसपी सिटी सुधीर कुमार, डीएसपी हेडर्क्वाटर-2 निरंजन तिवारी, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम, डीएसपी पटमदा बच्चनदेव कुजूर, सोनारी थाना प्रभारी सरयू आनंद उपस्थित थे।

    पुलिस अधिकारियों को स्वागत करते हुये अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि शहर की विधि व्यवस्था की कमान यहां के युवा तेज तर्रार वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक रिषभ गर्ग एवं जमशेदपुर की पुलिस प्रशासन की पूरी टीम ने संभाल रखी है। पिछले दिनों 25 मई को चुनाव के दिन का फायदा उठाते हुये सोनारी के ज्वेलर्स दुकान में लूटकांड के पश्चात् जिस तरह से पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुये अपराधियों को पकड़ा वह तारीफ के काबिल है। और चैम्बर इसकी सराहना करता है। उन्होंने कहा कि के शहर की विधि-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, बाजारों एवं दूकानों में सुरक्षा की चौक-चौबंद व्यवस्था, चौक-चौराहों पर पुलिस बल की उपलब्धता, शहर की सड़कांे पर जाम स्थिति, रात्री कालीन पुलिस गश्ती, चेकपोस्टों पर दुरूस्त चेकिंग व्यवस्था, शहर में कई स्थानों पर नो इंट्री में साईनबोर्ड की व्यवस्था, ज्वेलरी दुकानों के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा को हटाना इत्यादि मांगों को से पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा।

    कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, भा.पु.से. ने सदस्यों को संबोधित करते हुये कहा कि जमशेदपुर के व्यापारियों का समाज एवं शहर के विकास में अहम योगदान है। पुलिस तत्परता के साथ शहर में चाक-चौबंद व्यवस्था को बनाये रखने एवं सुरक्षित वातावरण शहर के लोगों को देने के लिये कटिबद्ध है। व्यापारी भी अपने दुकानों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगायें।

    इस अवसर सिंहभूम चैम्बर के द्वारा सोनारी एम.बी ज्वेलर्स लूटकांड के उद्भेदन करनेवाले पुलिस की टीम सोनारी थाना प्रभारी सरयू आनंद, अमित कुमार चौधरी, दिवाकर धोबी, सोनारी थाना तकनीकि शाखा के संतोष कुमार, रविकांत मिश्रा, आशिफ इकबाल, सुनील कुमार के अलावा मनोज कुमार पासवान, मुकेश कुमार के साथ उपस्थित पुलिस टीम को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में ज्वेलर्स एसोसिएशन के मनोज अडेसरा ने पुलिस प्रशासन को आभूषण दुकानों की सुरक्षा को लेकर व्यापारियों के सुझावों से अवगत कराया।

    कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, विपिन भाई अडेसरा, मिलन अडेसरा, दीपक बगाड़िया, दिनेश पटादिया, किरीत अडेसरा, मनीष अडेसरा, प्रीतम जैन, नवलकिशोर वर्णवाल, शुभम वर्णवाल, सुशील सिंहानिया, सुशील बर्मन, हितेश अडेसरा, पवन सोनी, प्रदीप वर्मा, ओमप्रकाश मूनका, मोहित मूनका, महादेव लाल, अमीष अग्रवाल, वैभव शर्मा, आलोक बर्मन, अमित चोकसी, रिषभ गांधी, नीरज कुमार, संजीव रमन, दिव्यांशु सिन्हा, विकास भगत, निर्मल जैन, संजय मालू, अशोक सोनी, सत्यनारायण अग्रवाल, राजमिन राणपारा, सांवरमल अग्रवाल, श्रवण देबुका, राकेश चौधरी, सौगत चौधरी, दिलीप अग्रवाल, मनोज अडेसरा, गुरदीप सिंह, बलराम प्रसाद के अलावा काफी संख्या में सदस्य एवं ज्वेलर्स उपलब्ध थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाले में माता जी के अंतिम अरदास में शामिल हज़ारों ने दी श्रद्धांजलि, पहुँचे अर्जुन मुण्डा , बन्ना, पशुपतिनाथ सिंह, नागेंद्र, सरयू , कालिन्दी, बीरेंची , रामचंद्र शाहिश , IAS अरुण सिंह सहित सैंकड़ो नामचीन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article बिहारः ट्रेन की बोगी में आग लगी, कोई हताहत नहीं

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.