Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेएनएसी ने अभी तक आश्वासन के सिवाय इस दिशा में कोई काम नहीं किया:सरयू राय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जेएनएसी ने अभी तक आश्वासन के सिवाय इस दिशा में कोई काम नहीं किया:सरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जेएनएसी ने अभी तक आश्वासन के सिवाय इस दिशा में कोई काम नहीं किया:सरयू राय

    जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि कल शाम भारी बारिश हुई। उस समय मैंने जमशेदपुर की प्रमुख सड़कों का भ्रमण किया और पाया कि टाटा लीज क्षेत्र की मुख्य सड़कों के चौक-चौराहों पर भारी जल-जमाव हो गया था। मैंने इसकी सूचना टाटा स्टील प्रबंधन को दी और स्मरण कराया कि लंबे अर्से से मैं जमशेदपुर में नाला आधारित योजना तैयार करने की मांग कर रहा हूं ताकि मोहल्लों का पानी आसानी से छोटे-बड़े नालों के माध्यम से निकल जाए और भारी बारिश होने पर भी जल-जमाव न हो पाए। इस क्रम में जेएनएससी और टाटा स्टील यूवाईएसएल के अफसरों ने आश्वस्त किया था कि मानसून आने के पहले वे सभी नालों की उड़ाही करा देंगे। जहां नालों की उड़ाही हुई, वहां जल-जमाव कम हुआ है परंतु काफी स्थानों पर अभी भी नालों की क्षमता भारी वीसी बरसात का जल खींचने लायक नहीं हुआ है।
    देर रात मुझे सूचना मिली कि जमशेदपुर के कई मोहल्लों के घरों में कम शाम हुई बारिश का पानी घुस गया है जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है। आज सुबह सात से 11 बजे तक मैंने मथुराबागान, सरस्वती नगर, बजरंग नगर, टुईलाडुमरी के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया तथा नीतिबाग, गंगोत्री अपार्टमेंट आदि इलाकों की स्थिति के बारे में फोन से जायजा लिया। सबसे बदतर स्थिति मथुराबागन की थी, जहां टाटा स्टील के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के कारण जल निकासी की स्थिति बदतर हो गई है। नाला में जाली लगा देने के कारण तथा मथुराबागान की दीवार तोड़ कर पानी निकालने का रास्ता बनाने के कारण वहां के घरों में पानी घुस गया है। यहां काफी नुकसान हुआ है। लोगों ने कई सुझाव दिये जिन्हें लागू करने से हालत सुधर जाएंगे। भ्रमण के क्रम में मैंने पाया कि टाटा स्टील के सफाईकर्मी बड़ी संख्या में उन स्थलों पर पहुंच रहे हैं।
    विधायक श्री राय ने कहा कि
    मथुराबाग में जेएनएसी द्वारा निर्मित पार्क की स्थिति बदतर है। मैं पिछले साल भर से कह रहा हूं कि जेएनएसी अपने यहां पार्क एंड गार्डेन विभाग बनाए जो जेएनएसी के पार्कों की देख-रेख करेगा परंतु जेएनएसी ने अभी तक आश्वासन के सिवाय इस दिशा में कोई काम नहीं किया है। लक्ष्मीनगर इलाके में, जहां जेएनएसी के मजदूर सफाई करते हैं, वहां कुछ दिनों से मजदूरी के लिए नहीं जा रहे हैं। इस बारे में पता करने पर ठेकेदार ने बताया कि इन सभी मजदूरों को को-आपरेटिव कालेज में लगा दिया गया है। इसकी शिकायत मैंने तत्काल पू. सिंहभूम के उपायुक्त से की और कहा कि चुनाव कार्य के लिए वे अतिरिक्त मजदूरों का प्रबंधन करने के लिए जेएनएसी को निर्देश दें। जो मजदूर मोहल्लों के कार्य में लगे हैं, उनमें कटौती न करने का भी निर्देश जेएनएसी को दें। उन्होंने इस संबंध में मुझे आश्वस्त किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहमें ऐसा प्रधानमंत्री चुनना चाहिए जिसकी तरफ पूरी दुनिया आकर्षित हो :ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर
    Next Article छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सांसद बिद्युत महतो के पक्ष किया रोड शो, बोधि मंदिर मैदान से एग्रिको चौक तक हुआ भव्य स्वागत, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा – देश के विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए एकमात्र विकल्प नरेंद्र मोदी

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.