Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हमें ऐसा प्रधानमंत्री चुनना चाहिए जिसकी तरफ पूरी दुनिया आकर्षित हो :ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    हमें ऐसा प्रधानमंत्री चुनना चाहिए जिसकी तरफ पूरी दुनिया आकर्षित हो :ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हमें ऐसा प्रधानमंत्री चुनना चाहिए जिसकी तरफ पूरी दुनिया आकर्षित हो :ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर

    “पहले मतदान फिर जलपान” के नारों के साथ ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर केंद्रीय समिती की एक बैठक मंच के अध्यक्ष श्री विकास सिंह के आवास पर संपन्न हुई। जिसमें सभी क्षेत्रिय कमिटी के पदाधिकारी के अलावा शहर के सभी बुद्धिजीवी एवम गणमान्य लोगों के अलावा सभी सदस्य गण शामिल हुए ।
    बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव 25मई 2024 को लेकर अहम विचार विमर्श किया गया एवम लोक सभा चुनाव में मंच की भुमिका पर बृहत चर्चा की गई। जिसमें सर्व समिति से यह निर्णय लिया गया कि 25मई को समाज का सत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो और हम मतदान करने जा रहे है तो इस बात का भी ख्याल रखें कि यह मतदान किसी स्थानीय पार्षद या अध्यक्ष का नही हो रहा है इसलिए टूटी सड़के,पानी,बिजली, आदि की व्यवस्थाऐं कैसी हैं, कचरा प्रबंधन कैसा है, ये सब स्थानीय प्रशासन के विषय हैं।
    ठीक इसी प्रकार हम किसी राज्य का मुख्यमंत्री भी नही चुनने जा रहे हैं ,जिससे की राज्य के बारे में सोचें।
    तीसरा हम किसी जाति या समुदाय का चुनाव नही करवा रहे जिससे की चुना हुआ जनप्रतिनिधी उसी जाति या समुदाय का ध्यान रखे ,वह सबका होता है।
    हम एक प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं।जो कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा,इसलिए हमें ऐसा प्रधानमंत्री चुनना चाहिऐ ,जिसकी तरफ पूरी दुनिया आकर्षित हो और हमारे देश को दुनिया मे महत्वपूर्ण स्थान मिले।
    हमें ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जो भारत का नाम दुनिया में ऊंचा कर सके।
    हमे ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जो भारत ही नहीं वरन पूरी दुनिया में फैल रहे आतंकवाद को जवाब दे सके व उसको खत्म करने का मजबूत संदेश पूरी दुनिया को दे सके।
    हमे ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जो अथक काम करते हुऐ हमारे देश की जनता को आधारभूत सुविधाऐं दे सके।
    हमे ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जिसके दिल व दिमाग मे अपने परिवार,समाज के बजाय राष्ट्र प्रथम की भावना हो,जो देश को झुकने नहीं देने की भावना रखता हो।
    हमें यह अवसर पांच साल में एक बार ही मिलता है , अतः आईये हम सब इस अवसर का भरपूर उपयोग करें व देश व राष्ट्रहित में नई व मजबूत सरकार के गठन के लिऐ अपने मताधिकार का प्रयोग करें। अर्थात “पहले मतदान फिर जलपान”अपने आस पास सभी का मतदान जरूर हो यह भी सुनिश्चित करें….. इस महायज्ञ में कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रह जाये इसका पूरा प्रयास करें
    याद रहे यह मौका पांच साल में एक बार ही आता है इसलिए सही चुनाव कर इस महापर्व को सफल बनाएं।
    बैठक में अध्यक्ष विकास सिंह महासचिव अनिल ठाकुर राम उदय प्रसाद सिंह, महिला मंच के अध्यक्ष बिमला सिंह दीपेंद्र सिंह विकास चंद्र धनंजय राय जयकुमार अशोक भारती मृत्युंजय कुमार भारत चौधरी प्रमोद राय के अलावा सभी क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष महासचिव मौजूद थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झारखंड सरकार पर बोला हमला, प्रेस वार्ता में कहा- झामुमो-कांग्रेस के भ्रष्टाचार से हर झारखंडवासी त्रस्त
    Next Article जेएनएसी ने अभी तक आश्वासन के सिवाय इस दिशा में कोई काम नहीं किया:सरयू राय

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.