Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सांसद बिद्युत महतो के पक्ष किया रोड शो, बोधि मंदिर मैदान से एग्रिको चौक तक हुआ भव्य स्वागत, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा – देश के विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए एकमात्र विकल्प नरेंद्र मोदी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सांसद बिद्युत महतो के पक्ष किया रोड शो, बोधि मंदिर मैदान से एग्रिको चौक तक हुआ भव्य स्वागत, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा – देश के विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए एकमात्र विकल्प नरेंद्र मोदी

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सांसद बिद्युत महतो के पक्ष किया रोड शो, बोधि मंदिर मैदान से एग्रिको चौक तक हुआ भव्य स्वागत, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा – देश के विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए एकमात्र विकल्प नरेंद्र मोदी

    ● रोड शो में जनता और कार्यकर्ताओं ने दिखाई विजय की झलक, जनता के स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हूँ: बिद्युत महतो

    जमशेदपुर। जमशेदपुर में गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जमशेदपुर के सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी बिद्युत महतो के समर्थन में भव्य रोड शो किया। रोड शो साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान से प्रारंभ होकर एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान खुली जीप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बिद्युत महतो, छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक समेत अन्य मौजूद रहे। रोड शो साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान से प्रारंभ होकर, डीसी ऑफिस गोलचक्कर के रास्ते, बंगाल क्लब गोलचक्कर, साकची गोलचक्कर के पास होकर टेम्पो स्टैंड के समीप वाले रास्ते से होकर स्ट्रेट माइल रोड, संजय मार्केट, रामलीला मैदान, बाराद्वारी, भालूबासा चौक, एग्रिको सिग्नल के रास्ते होकर एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान पहुँचकर सम्पन्न हुई। रोड शो को आम जन का पूरा समर्थन मिला। रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता के अलावा आम नागरिक शामिल हुए। इस दौरान सड़क के दोनो ओर हजारों की संख्या में खड़े लोग भाजपा के समर्थन में नारे लगा रहे थे। दो घंटे तक चले रोड शो में लोगों की जबरदस्त भीड़ और उत्साह देखने को मिली।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जमशेदपुर का वातावरण देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। चारों तरफ का वातावरण मोदीमय और भाजपामय है। झारखंड के विभिन्न लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में आंधी चल रही है। जमशेदपुर सहित झारखंड की सभी सीटों पर भाजपा-एनडीए की जीत होगी। देश के विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए एकमात्र विकल्प नरेंद्र मोदी जी हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सांसद बिद्युत महतो को जनता का अभूतपूर्व आशीर्वाद और समर्थन मिलेगा। 25 मई को बिद्युत महतो को ईवीएम क्रमांक 2 पर कमल के फूल निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के संकल्प को पूरा करने में अपना सहयोग दें।

    वहीं, सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि आज के रोड शो में जनता के अपार समर्थन और स्नेह को से अभिभूत हूँ। आज का रोड शो 4 जून के विजय की झांकी रही। रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बता दिया कि जमशेदपुर की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को आतुर है। सांसद बिद्युत महतो ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी नीतियों एवं जमशेदपुर में उनके कार्यों एवं प्रयासों के बल पर जमशेदपुर में भाजपा को जनता का आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त होगा।

    *विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया सीएम विष्णुदेव साय एवं सांसद बिद्युत महतो का स्वागत:* छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति, क्षत्रिय लोधी महासभा, मिथिला समाज, सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, रंगरेटा महासभा, जायसवाल समाज, अग्रहरि समाज, गणिनाथ सेवा समिति समेत अन्य ने सीएम विष्णुदेव साय एवं सांसद बिद्युत महतो का फूल मालाओं एवं पारंपरिक रूप से स्वागत किया।

    छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा से वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेएनएसी ने अभी तक आश्वासन के सिवाय इस दिशा में कोई काम नहीं किया:सरयू राय
    Next Article नमो ब्रिगेड के सतीश सिंह ने सैकड़ो की संख्या में बाइक रैली निकालकर किया भाजपा का चुनाव प्रचार

    Related Posts

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    June 6, 2026

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.