Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन झारखंड प्रदेश इकाई का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डोरंडा रांची में प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन झारखंड प्रदेश इकाई का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डोरंडा रांची में प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन झारखंड प्रदेश इकाई का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 3/5/2023 को डोरंडा रांची में प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमकार नाथ झा द्वारा की गई।
    साथ में प्रदेश के विभिन्न जिलों के नामित कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे।
    बैठक के दौरान प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिनिधियों द्वारा खाद आपूर्ति विभाग, झारखंड सरकार के प्रति काफी नाराजगी एवं आक्रोश व्यक्त की गई क्योंकि खाद्य आपूर्ति विभाग झारखंड सरकार के द्वारा कई बार आश्वासन देने के बावजूद भी अब तक हमारे 6 बिंदु मांग पर विचार नहीं किया गया।जिसके चलते सभी डीलरों के द्वारा काफी आक्रोश व्यक्त की गई
    बैठक संपन्न होने के पश्चात 5 सदस्य टीम प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमकार नाथ झा ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री मोहन प्रसाद भैया ,महासचिव श्री संजय कुंडू ,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र साव एवं कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह के द्वारा रांची सचिवालय पहुंचकर अपर सचिव खाद्य आपूर्ति विभाग झारखंड सरकार को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में 6 बिंदु पर बिंदुवार चर्चा की गई-
    1.डीलर NFSAऔर ग्रीन कार्ड के अनाजों का वितरण नाम के कमीशन पर करते हुए किसी प्रकार अपना भरण-पोषण करने को विवश है।
    2.प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु के 60 से 70 परसेंट विक्रेता खाद्य सुरक्षा योजना को भलीभांति संभाल रहे हैं फिर भी नए नियम के तहत अनुकंपा का लाभ देने में उम्र की सीमा का बंधन रखा जाना न्यायोचित नहीं है अतः अनुकंपा के उम्र सीमा को हटाया जाए।
    3.PMGKAY के 10 माह से भी ज्यादा समय से कमीशन के करोड़ों रुपए डीलरों को नहीं मिल पा रहा है।
    4.डीलरों को 2Gसरवर समय पर कार्य करने और इलेक्ट्रॉनिक तोल मशीन से जोड़ दिए जाने के कारण और भी परेशानी से जूझना पड़ रहा है जिस कारण लाभार्थी और डीलरों के बीच रोज अनबन होते रहती है।
    5.प्रखंडों में प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा डीलरों पर कई तरह के अमानवीय व्यवहार एवं जबरन स्पष्टीकरण और निलंबन का भय दिखाया जाता है।
    6.राज्य के जिलों से गोदाम प्रबंधक व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के मौखिक लिखित आदेशों में खाली जूट बोरे वापस ले लिए गए हैं जिसका भुगतान अभी तक बकाया है जिससे डीलर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

    सरकार और विभाग को पूर्व में भी दर्जनों बार इन समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाने के बावजूद हमें न्याय नहीं मिलने से डीलर आंदोलित हो रहे हैं। हमे समय पर न्याय नहीं मिलता और हमारी वाजिब मांगों पर विभाग व सरकार त्वरित निर्णय नहीं लेती है तो प्रदेश के 25000 राशन विक्रेता आंदोलन की राह पर जाने को मजबूर होंगे तथा इसकी सारी जिम्मेदारी आपूर्ति विभाग झारखंड सरकार पर होगी।
    ज्ञापन सौपे जाने के बाद अपर सचिव द्वारा एसोसिएशन की मांग पर अभिलंब कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है।
    इस संबंध में बैठक में भाग लेने वाले डीलर एसोसिएशन के जामताड़ा जिला मीडिया प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देव कुमार साव के द्वारा जानकारी दी गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला के बालू घाट से संबंधित डीएसआर की बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में संपन्न
    Next Article आरकेवीवाई पीडीएमसी पर ड्रॉप मोर क्रॉप्स के अंतर्गत टपक सिंचाई तकनीक से कृषि में होने वाले लाभ ,विषय पर आज कुंडाहित प्रखंड के खजुरी पंचायत भवन में प्रक्षिण दिया गया

    Related Posts

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    June 19, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    गिरिडीह रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

    टाटा स्टील क्वार्टर खाली कराने पहुंची टीम का विरोध, एएसआई पर अवैध कब्जे का आरोप

    छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

    5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का सदर अस्पताल में धरना

    गिरिडीह नशामुक्त गिरिडीह का संकल्प: मीडिया, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से चलेगा जन-जागरूकता अभियान

    आपदा प्रबंधन को लेकर जमशेदपुर में विशेष प्रशिक्षण शुरू, एनडीआरएफ ने सिविल डिफेंस छात्रों को दिए रेस्क्यू के गुर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.