Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा, दुमका, देवघर , हजारीबाग, बीरभूम की महत्वपूर्ण खबरें
    Breaking News जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा, दुमका, देवघर , हजारीबाग, बीरभूम की महत्वपूर्ण खबरें

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 21, 2024Updated:May 21, 2024No Comments23 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने मंगलवार को लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर *इंजीनियरिंग कॉलेज* में बने काउंटिंग हॉल का निरीक्षण किया। चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से क्रियान्वित करने के लिए उन्होंने त्रुटियों को चिह्नित करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने काउंटिंग हॉल में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा उसे समय से पहले दुरुस्त करने का निर्देश दिया। हॉल में लाइटिंग की पूर्ण व्यवस्था, सुरक्षाबलों के रहने के लिए की जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाएं,कॉलेज परिसर की सफाई सहित अन्य जरूरी कार्यों को समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर निदेशक डीआरडीए,उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

    *बुजुर्ग , दिव्यांगों ने होम वोटिंग कर सशक्त लोकतंत्र निर्माण में निभाई सहभागिता*

    *प्रतिनियुक्त मतदानकर्मियों द्वारा चिन्हित मतदाताओं के घर पर पहुंचकर होम वोटिंग कराया गया*

    *21 मई से 23 मई तक तिथिवार लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में होगा होम वोटिंग*
    ====================
    पोस्टल बैलेट के द्वारा AVSC (अब्सेंटी वोटर सीनियर सिटीजन) एवं AVPD (अब्सेंटी  वोटर पर्सन विथ डिसेबिलिटी) के मतदान हेतु गठित प्रखण्डवार पोलिंग टीम पहुंची। इस दौरान मतदाताओं को मतदान करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। होम वोटिंग कराने की प्रक्रिया एवं विविध प्रपत्रों  के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गईं। साथ ही पूर्ण दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए होम वोटिंग की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

    ज्ञात हो कि पूर्व मे कराये गये सर्वे के आधार पर 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांग मतदाताओं जो बूथ पर जाकर मतदान करने में सक्षम नहीं थे उनके लिए होम वोटिंग की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों को घर पर ही डाक मतपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां वे अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट दे सकते हैं। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए माइक्रो आब्जर्वर भी मौजूद होते हैं।

    [5/21, 5:35 PM] Nizam Khan R Samvad News: *जामा के ग्रामीणों ने वोट का किया बहिष्कार ग्रामीणों ने कहा रोड नहीं तो वोट नहीं…*

    धनंजय कुमार सिंह|राष्ट्र संवाद

    दुमका: दुमका जिला के जामा प्रखंड अंतर्गत तपसी पंचायत के करैहिया, अगोईया और बहिता गांव की सैकड़ो ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.. ग्रामीणों के विरोध का मुख्य कारण है गांव में सड़क का निर्माण ना हो पाना ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग कई वर्षों से गांव में सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं मगर कोई भी जनप्रतिनिधि हमारी बातों को नहीं सुनते हैं चुनाव के समय वे लोग वोट तो मांगने जरूर आते हैं तब हम लोग अपनी समस्याओं को उनके समक्ष भी रखते हैं गांव में सड़क नहीं होने के कारण हम लोगों को कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है .. दिव्यांग रोगियों और गर्भवती महिलाओं को खाट के बहंगी में लेटाकर अस्पताल ले जाना पड़ता है.. स्कूली बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.. बरसात के दिनों में आने-जाने में कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इन तमाम समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के समक्ष हम लोगों ने कई बार रखा था मगर वे लोग सिर्फ और सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं.. और हम लोगों से वोट ले लेते हैं इसीलिए आज हम सभी ग्राम वासियों ने मिलकर यह फैसला लिया है कि अगर सड़क का निर्माण नहीं किया जाएगा तो हम लोग वोट का बहिष्कार करेंगे यहां कुल 2100 वोटर हैं जो अब किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेताओं को वोट नहीं देंगे जब तक गांव में सड़क नहीं बनवा दिया जाए… ग्रामीणों ने आगे कहा कि गांव में समस्या तो बहुत सारी है कई ग्रामीणों को आवास योजना का लाभ भी नहीं मिला है गांव में चापाकल की कमी होने के कारण वे लोग को कई किलोमीटर दूर जाकर नदी और पोखरों से पानी लाकर पीते है .. मगर ग्रामीणों ने इन सभी समस्याओं को दरकिनार करते हुए कहा कि हम लोगों की सबसे पहली मांग है कि सड़क का निर्माण कराया जाए अगर निर्माण नहीं किया जाएगा तो हम लोग किसी भी राजनीतिक पार्टी को वोट नहीं डालेंगे.. गांव में अच्छी सड़क नहीं होने के कारण कई लोग दुर्घटना के शिकार भी हो गए हैं मगर इसका भी सूद लेने कोई नहीं आता
    [5/21, 5:38 PM] Nizam Khan R Samvad News: शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के खड़ीपहाड़ गांव में गहराया पेय जल संकट , लाखों रुपए की लागत से बना जलमिनर बनी शोभा की वस्तु

    ललित कुमार पाल।राष्ट्र संवाद

    शिकारीपाड़ा/दुमका:शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के खड़ीपहाड़ गांव में लोगों के बीच पेयजल संकट गहरा गया है लोग पानी पीने के लिए तरस रहे हैं, यहां पर बने एकमात्र जलमीनार शोभा की वस्तु बनकर रह गई है लाखों रुपए से बने इस जलमिनर को देखकर ही लोग अपना प्यास बुझा रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीण बताते हैं कि यह गांव पहाड़ों के ऊपर बसा हुआ है इस गांव में करीब 200 से अधिक लोग रहते है और यहां पर पानी पीने का नहाने का कोई भी व्यवस्था नहीं है ।यहां पर पिछले 3 साल पहले बना एकमात्र जल मीनार वह भी खराब है उस जलमिनार से हम लोग मात्र मुश्किल से 6 महीना ही पानी पीएं होंगे, इसके बाद खराब हो गया। ठीक करने वाला कोई नहीं। हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि एक दो बार जलमिनर को ठीक करने के लिए ठेकेदार आया था वह मोटर खोल के ले गया है लेकिन अब तक मोटर नहीं लगा है। ग्रामीण बताते हैं कि वह लोग पहाड़ से नीचे उतरकर कल्याणपुर आदि जगहों से पीने का एवं अन्य उपयोगी जल लाते हैं, साथ ही महिलाओं का कहना है कि पानी लाने के चक्कर में हम लोगों का कोई काम नहीं हो पता है । जल मीनार के लिए जो बोरिंग किया गया था यह डीप बोरिंग था और करीब 1000 से ज्यादा फिट बोरिंग है लेकिन मोटर नहीं रहने के कारण सब बेकार है। जहां सरकार एक और लाखों रुपया खर्च कर रही है तो वही ठेकेदारी सिर्फ अपना जेब भरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। चाहे इसके लिए लोग प्यासा ही क्यों ना मरे।हालांकि खराब जल मीनार के बारे में जब पेयजल विभाग के जेई से बात की गई तो उन्होंने कहा कि संवेदक के पास जल मीनार ठीक करने का जो समय रहता है वह पार हो गया है इसलिए जलमीनार ठीक नहीं हो पा रहा है। साथ ही उस बोरिंग में हेवी मोटर चाहिए तभी पानी खींच पाएगा।यहां बताते चले की आप लोगों को अंदाजा इस बात से हो जाएगा कि लोग किस कदर यहां पर जल के लिए तरस रहे हैं उस टंकी में लगे सोलर को ग्रामीणों ने रस्सी से अच्छी तरह से बांध के रखा है ताकि आंधी में सोलर उड़ ना जाए क्योंकि उन लोगों को पता है पानी का महत्व और जनप्रतिनिधि और प्रशासन का अनदेखी।
    [5/21, 5:45 PM] Nizam Khan R Samvad News: *भाजपा पर राहु सवार, नहीं मिलेगा बहुमत:संजय भारद्वाज*

    राष्ट्र संवाद

    देवघर: प्रदेश राजद सचिव सह पूर्व प्रत्याशी मधुपुर विधानसभा संजय भारद्वाज ने लोकसभा चुनाव के बाद महागठबंधन के सत्तारूढ़ होने का दावा किया है। कहा कि भाजपा का अबकी बार 400 पार का नारा हवा हवाई है। पांचवें चरण के चुनाव के बाद की जो जमीनी हकीकत सामने आ रही है उससे तो लगता है कि भाजपा को लोकसभा की कुल 540 सीटों में से 400 के पार मात्र 140 सीटें ही मिलेंगी।कहा कि ऐसे तो भाजपाई ज्योतिष में ज्यादा यकीन रखते हैं लेकिन 8 तारीख के रात्रि 8:00 बजे नोटबंदी करने वाली पार्टी इस बार 400 के चक्कर में राहु के भ्रमजाल में फंस गई है। अंक शास्त्र में यकीन रखने वाले जानते हैं कि चार का अंक राहु से संबंधित है और राहु व्यक्ति को भ्रमित कर देता है जिससे वह अपने छल-प्रपंच में खुद ही फंस जाता है।
    भाजपा द्वारा अपने राजनीतिक स्वार्थ-पूर्ति के लिए हिंदुओं के पवित्र धार्मिक स्थलों का बेजा इस्तेमाल करने के कारण ईश्वरीय शक्तियों की नाराजगी अवश्यंभावी है।बाबा बैद्यनाथ की कृपा से स्थानीय लोकसभा क्षेत्र में महागठबंधन को विजय मिलेगी और गोड्डा सीट भाजपा के कब्जे से निकल जाएगी। राजद नेता ने कहा कि चुनावों के संपन्न होने के बाद भाजपा के अंदर आर.एस. एस की पृष्ठभूमि वाले नेताओं और बाहर से आयातित नेताओं के बीच की कलह भी उभर कर सामने आ जाएगी।
    [5/21, 5:48 PM] Nizam Khan R Samvad News: ट्रेनों में फेरीवालों की बिक्री बंद करने के खिलाफ विरोध मार्च

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पश्चिम बंगाल/बीरभूम: हाल ही में केंद्र सरकार यानी नरेंद्र मोदी अमृत भारत रेलवे स्टेशन बनाने के नाम पर कई लोगों के पेट पर लात मार रही है, बदले में अडानी अंबानी अनुमति दे रहे हैं रेलवे का मालिकाना हक और उनके कारोबार का एकाधिकार आईआरसीटीसी नामक समूह के हाथों में सौंपना। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। तब पूरे देश में फेरीवालों की समस्या खत्म हो जाएगी इसका समाधान किया जायेगा. इसके अलावा, बीरभूम जिला आईएनटीटीयूसी के जिला अध्यक्ष त्रिदिव भट्टाचार्य ने एक साक्षात्कार में कहा कि वे आने वाले दिनों में आईएनटीटीयूसी द्वारा समर्थित एक बड़े आंदोलन पर उतरेंगे सोमवार, 20 मई को रामपुरहाट। इस अवसर पर फेरीवालों के समर्थन में एक रंगारंग जुलूस रामपुरहाट शहर में घूमा और फेरीवालों का गुस्सा व्यक्त करने के लिए रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुआ। कुछ देर तक प्रदर्शन करने के बाद संगठन के कुछ प्रतिनिधि रामपुरहाट स्टेशन प्रबंधक के पास गये और रेलवे हॉकरों की विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा. संगठन नेतृत्व ने मांग की कि स्टेशन प्रबंधक उनकी मांगों को गंभीरता से सुनें और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दें ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में आईएनटीटीयूसी बीरभूम के जिला अध्यक्ष त्रिदिव भट्टाचार्य, नेशनलिस्ट रेलवे हॉकर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुर रेकिब, स्वपन सरदार और अन्य नेता उपस्थित थे।
    [5/21, 5:48 PM] Nizam Khan R Samvad News: *गायब खबर*

    झारखंड के रांची के इस्लाम नगर निवासी समीम अपने दामाद के घर पश्चिम बंगाल के अलीओट गांव से 7 मार्च को रांची जाने के क्रम में रास्ते में गायब हो गये. बीरभूम जिले के लोकपुर थाने का मामला. इस संबंध में उनके बेटे मिनाज खान ने 11 मई को पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. जिसका जीडीई नंबर 295 है। यदि कोई मिले तो परिवार से अनुरोध है कि नीचे दिए गए फोन नंबर पर संपर्क करें।
    9647430770
    9905301313
    8388936622
    [5/21, 5:51 PM] Nizam Khan R Samvad News: ए एच इंटर कॉलेज के विज्ञान, कला के विद्यार्थियों ने बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित की।

    मोहम्मद नेमतुल्लाह। राष्ट्र संवाद

    हजारीबाग : शहर से कई किलोमीटर दूर बसा हुआ गांव हरहद जहां ए एच इंटर कालेज चिराग का काम कर रहा है, ए एच इंटर कालेज के विज्ञान, कला के विद्यार्थियों ने सत्र 2023-2024 में बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित की। इस परीक्षा में ए एच इंटर कालेज के शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम काफी शानदार रहा। कक्षा बारहवीं के विज्ञान में 73.8 % अंकों के साथ मोहम्मद फैसल ने प्रथम स्थान, 71.6 % अंकों के साथ मोहम्मद एहसान ने द्वितीय स्थान तथा 69.8 % अंकों के साथ मोहम्मद सरताज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कला संकाय में कहकशा आरज़ू ने 74.4 % अंकों के साथ प्रथम, इसरत प्रवीण 73.2% अंकों के साथ द्वितीय एवं सनिया प्रवीण ने 70.2 % अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। ए एच इंटर कालेज के लगभग सभी बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया।ए एच इंटर कालेज के प्राचार्य आशिक हुसैन ने विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों में उम्मदा प्रदर्शन एवं शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि कालेज के सभी शिक्षकों ने टीम भावना के साथ अनुशासन और निरंतरता के साथ कालेज का मार्गदर्शन किया।
    [5/21, 5:52 PM] Nizam Khan R Samvad News: हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र सदर विधानसभा के कुसुंबा गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    हजारीबाग: हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र सदर विधानसभा के कुसुंबा गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया बूथ नंबर 183 184 में अभी तक एक भी मतदाता नहीं पहुंचे हैं इन मतदाताओं की नाराजगी है कि बड़का गांव से एनटीपीसी का जो कोयल आता है वह कोयला हजारीबाग के कटकम दाग रेलवे साइडिंग में भेजा जाता है हजारों है वह इस गांव से गुजरते हैं जिस कारण प्रतिदिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है गांव वालों का मांग है कि कुसुंबा गांव के पास फ्लावर ओवर ब्रिज बनाया जाए इस मांग को केंद्र सरकार के मंत्री सांसद राज्य सरकार के मंत्री विधायक जिला प्रशासन सभी से गांव वालों ने पिछले 4 साल से फरियाद कर रहे हैं लेकिन इन लोगों की मांगे नहीं मानी गई इसलिए आज पूरा गांव से कोई भी मतदाता मतदान करने के लिए केंद्र में नहीं पहुंचा है बूथ नंबर 183, 184 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुसुंबा गांव में केंद्र स्थापित है इस गांव में लगभग 18 90 मतदाता है और एक भी मतदाता मतदान केंद्र में नहीं पहुंचे हैं जिला प्रशासन और प्रखंड के प्रशासन अधिकारी के बीच हड़काम मच गया है सभी अधिकारी गांव वालों को मनाने में लगे हैं लेकिन गांव वाले अपने घर से नहीं निकल रहे हैं अभी सुबह 1 बजे तक एक भी मतदान नही हुआ है।
    [5/21, 5:55 PM] Nizam Khan R Samvad News: विवादों के साए में इस साल दिखा टीके ग्राम आमबागान

    बिना नीलामी के ही एक व्यक्ति द्वारा जबरन किया जा रहा है आमों की तोड़ाई।

    सद्दाम हुसैन। राष्ट्र संवाद

    फतेहपुर/जामताड़ा: जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत संथाल पहाड़िया सेवा मंडल द्वारा संचालित खिजुरिया में लगभग 300 आम पेड़ों की नीलामी नहीं हो पाई है। ऐसे में हर साल नीलामी लेने वाले नीलाम कर्ता पर इस साल मनमानी एवं गैर कानूनी ढंग से आम पेड़ों से आमों की तोड़ाई की जा रही थी। जिसका विरोध खिजुरिया गांव के लोगों ने सोमवार को आम बागान पहुंचकर किया। खिजुरिया के ग्रामीणों का कहना है कि जब नीलामी ही नहीं हुई तो फिर आम तोड़ने का क्या तुक है। यह जबरन और मनमानी का काम प्रतीत होता है। लोगों ने मौके पर आम तुड़वाने वाले फरीद से डाक रसीद दिखाने की अपील की। जिस पर जवाब दिया गया कि इस साल आचार संहिता के चलते नीलामी प्रक्रिया नहीं हुई है और वह किसी भी प्रकार का कागज दिखाने में अक्षम रहे। इधर फरीद ने फतेहपुर थाना पहुंचकर पुलिस को भी इसकी सूचना देकर ग्रामीणों की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया लेकिन वह असफल रहे। बाद में हार स्वीकार करते हुए आम तोड़ने करने का कार्य बंद रखा। बहरहाल जो भी हो लेकिन जिस तरह उक्त व्यक्ति द्वारा दबंगता पूर्वक बिना नीलामी के ही आमों की तौड़ाई कर बाहर खपाने का सिलसिला किया जाना कहीं ना कहीं इसकी साफ मनमानी और जबरदस्ती को दिखाता है। जिसका ग्रामीणों ने जांच कर ऐसे दबंग व्यक्ति पर प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है।

    क्या कहते हैं स्थानीय ग्रामीण।

    खिजुरिया निवासी जय प्रकाश पंडित कहते हैं कि बिना नीलामी के आम तोड़ा जा रहा है ग्रामीणों को डाक एवं नीलामी प्रतिक्रिया की रसीद नहीं दिखाई गई है जो सरासर गलत है।

    वहीं मो जलालुद्दीन अंसारी का कहना है कि रिसीवर नोटिस निकाले ताकि स्थानीय ग्रामीण उसमें भाग ले सकें। गांव की संपत्ति बगैर नीलामी की लूटी जा रही है जो किसी भी तौर पर सही नहीं माना जा सकता है।

    ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि संथाल पहाड़िया सेवा मंडल की संपत्ति को लूटने से बचाया जाए एवं स्थानीय नागरिकों को इसका लाभ सुनिश्चित करने हेतु पहल की जाए। उक्त अवसर पर कालीचरण पंडित, सुमन कुमार पंडित, बुद्धदेव मंडल, कलीमुद्दीन अंसारी, इमरान अंसारी, कालू मियां, फटिक मंडल, आदि कई अन्य मौजूद थे।
    [5/21, 5:57 PM] Nizam Khan R Samvad News: दुमका को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए रोडमैप तैयार

    शुभेंदु भट्टाचार्य। राष्ट्र संवाद

    रानिश्वर/ दुमका:ग्राम ज्योति गत वर्ष से दुमका जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में देश से ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तकरीबन 200 सहयोगी संगठन नई दिल्ली में इकट्ठा हुए; जिसका उद्देश्य 2030 तक बाल विवाह के खात्मे के लिए एकता, सामंजस्य और दृढ़ निश्चय का प्रदर्शन करते हुए 2024-25 के लिए बाल-विवाह के खिलाफ रोडमैप तैयार करना था। कार्यशाला के बारे में बात करते हुए ग्राम ज्योति, दुमका की निर्देशिका ‘आभा’ ने कहा, हमारे लिए यह गर्व की बात है कि बाल अधिकारों के लिए काम कर रहे हमारे जैसे तमाम संगठन बाल विवाह के खात्मे के लिए साझा प्रयास कर रहे हैं।
    इस कार्यशाला में हमने इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए नए और लक्ष्य केंद्रित तरीके सीखे। इस नए रोडमैप के साथ हम जमीनी स्तर पर नए विचारों पर अमल में सक्षम होंगे एवं राज्य और अपने जिले बाल विवाह के खिलाफ लड़ाई में विभिन्न हितधारकों, जिला अधिकारियों, बाल कल्याण समिति, बाल संरक्षण इकाई और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य करते रहेंगे। जमीनी स्तर पर जनजागरूकता अभियानों और कानूनी हस्तक्षेपों के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि लोगों में नैतिक जवाबदेही का भाव पैदा हो साथ ही उन्हें इस बाबत जागरूक किया जा सके कि बाल विवाह को अपराध के रूप में और इस गैरकानूनी काम के नतीजे को गंभीरता से आत्मसात करें।
    पिछले वर्ष तक अभियान के 161 सहयोगी संगठन देश के 17 राज्यों के 300 जिलों में काम कर रहे थे जबकि अब यह अभियान 22 राज्यों तक पहुंच चुका है। यद्यपि अभियान का मुख्य फोकस बाल विवाह पर है लेकिन यह बच्चों की ट्रैफिकिंग, बलश्रम और बाल यौन शोषण जैसे बच्चों के सुरक्षा व संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर भी काम कर रहा है।
    इस अभियान के मूल में बाल विवाह के खात्मे के लिए प्रख्यात बाल अधिकार कार्यकर्ता भुवन ऋभु की बेस्टसेलर किताब ‘व्हेन चिल्ड्रन हैव चिल्ड्रेन टिपिंग प्वाइंट टू इंड चाइल्ड मैरेज’ में सुझाई गई कार्ययोजना है। कार्यशाला में तय रोडमैप पर तत्काल अमल की जरूरत को रेखांकित करते हुए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के संयोजक रवि कांत ने कहा, बाल विवाह जैसी समाज में गहरे जड़े जमाए बैठी सामाजिक बुराई के खात्मे के लिए इस तरह के बड़े पैमाने पर साझा रणनीतिक प्रयास अहम हैं। अगर इस चुनौती से निपटना है तो एक साझा और सोची-समझी रणनीति पर अमल जरूरी है।
    आज बाल विवाह के लिए ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करके और यह सुनिश्चित करे कि इस मुद्दे पर सभी हितधारक आपसी समन्वय और तालमेल से कार्य करें, सरकारें और कानून प्रवर्तन एजेंसियां अहम कदम उठा रही हैं, जो बाल विवाह के खात्मे की उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं। बाल विवाह जैसी कुरीति सदियों से जारी है, लेकिन अब समय आ गया है, जब इसे उखाड़ फेंका जाए। कार्यशाला में मिले विचारों और उस पर अमल से उत्साहित दुमका जिले में काम कर रही ग्राम ज्योति आश्वस्त है कि वह दुमका जिले को, राज्य को और अंततः संपूर्ण भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगी।
    [5/21, 6:47 PM] Nizam Khan R Samvad News: *पारसिमला पंचायत के राणा टोला में चापाकल खराब हो जाने से पेयजल संकट*

    *दुमका*

    सदर प्रखंड दुमका के पारसिमला पंचायत के राणा टोला में एक माह से दो चापाकल खराब हो जाने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है| ग्रामीण रासो देवी, सानिया देवी, मीना देवी, भगवती देवी, अमिता देवी, कौशिला देवी, कालिया देवी एवं अनिता कुमारी ने बताया कि दोनों चापाकल खराब हो जाने से हमलोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है,अन्य टोला में स्थित चापाकल से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं| ग्रामीणों ने पेयजल स्वच्छता विभाग से जल्द से जल्द चापाकल ठीक कराने की मांग की है।
    [5/21, 6:47 PM] Nizam Khan R Samvad News: *सड़क पर आंयल गिरने से वाहनों का आवागमन तकरीबन तीन -चार घंटे तक ठप्प,फिसलने से आधा दर्जन राहगीर घायल*

    *रानीश्वर(दुमका

    सोमवार को दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ के नाड़ातला से मसानजोड़ हीलटोप तक सड़क पर आंयल गिरने से वाहनों का आवागमन तकरीबन तीन -चार घंटे तक ठप्प हो गया।
    मिली जानकारी के अनुसार सोमवार के अहले सुबह एक आंयल लोड कंटेनर सिउड़ी की ओर से दुमका की ओर जा रहा था| मसानजोड़ के नाड़ातला के पास से कंटीनर में लोड डब्बा से काफी मात्रा मे तेल का रिशाव होने लगा, चालक को पता नहीं होने के कारण तेल रिशते हुए मसानजोड़ हिल टोप तक पहुंच गया| तब चालक को पता चला कि तेल काफी मात्रा में मुख्य पथ पर गिरने से तकरीबन तीन घंटे तक सभी वाहनों का आवागमन बंद हो गया| सभी वाहनों के चक्का में फिसलन होने लगी| मसानजोड़ थाना पुलिस को सूचना मिलने पर आंयल गिरे स्थानों पर बालू का छिड़काव किया गया तब वाहनों का फिसलन बंद हुआ,तब जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया, तकरीबन 10 बजे कारीकादर गांव में रामगढ़ थाना क्षेत्र के आए मेहमान घुमने मसानजोड़ गये थे| तेल गिरने का पता नहीं चल पाने के कारण एक युवक एवं दो युवती गंभीर रूप से घायल हो गए |स्थानीय मेडिकल में पट्टी एवं दवा लेकर दुमका ईलाज के लिए निकल गए| जिसमें एक लड़की तकरीबन उम्र 18 वर्ष को माथे में गंभीर चोट आई है| कुछ देर बाद वही जगह दो युवक तेल के फिसलन से गंभीर रूप से घायल हो गए ।
    [5/21, 6:48 PM] Nizam Khan R Samvad News: 79 दिन के चुनाव कैंपेन के बाद भाजपा प्रत्याशी ने परिवार जनों संग बितायी फुर्सत के पल

    सुबह हजामत बनवाई, परिजनों संग चाय पर पारिवारिक चर्चा किया और फिर बागवानी में पटाया पानी

    हजारीबाग राष्ट्र संवाद संवाददाता

    हजारीबाग : सोमवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में चुनाव समाप्त होने के साथ ही मंगलवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 79 वें दिन के अति व्यस्तम चुनावी कैंपेन और भागदौड़ भरी दिनचर्या के बाद पुरी तरह आराम मूड में दिखे। पूर्व की दिनों की भांति ही वे अहले सुबह सोकर उठे और नित्यकर्म करने के पश्चात् अपने चहेते नाई कुसुम्भा निवासी महेश ठाकुर से अपने ही विशेश्वर दयाल पथ स्थित आवास में हजामत बनवायी। तत्पश्चात स्नान- ध्यान करने के उपरान्त नितदिन की भांति पूजा- पाठ की। जिसके बाद परिवारजनों के साथ चाय की चुस्की के साथ अखबारों की सुर्ख़ियों पर नजर डाली। बहुत दिनों बाद अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने एक साथ मिलकर नास्ता किया और पारिवारिक सुख- दुःख की बातें की। इसी बीच हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक बड़ी संख्या में उनके आवास पंहुचकर उनसे मिलकर चुनाव के यथास्थिति से उन्हें अवगत कराते रहे। घर पर लगातार लोगों के आने- जाने का सिलसिला चलता रहा। लोगों से मिलते- जुलते रहे और देर दोपहर तक परिवारजनों संग हंसी- ख़ुशी करते हुए राहत भरा समय बिताया ।

    शाम को भाजपा प्रत्याशी श्री जायसवाल ने अपने घर के बागवानी में पानी पटाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पारिवारिक कार्य से बुधवार को उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के लिए रवाना होंगे जिसके बाद वहां से लौटते ही पार्टी के कार्य और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का पुनः तुफानी दौरा शुरू करेंगे। उक्त जानकारी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने दी ।
    [5/21, 6:55 PM] Nizam Khan R Samvad News: अंग्रेजों के समय बना पोस्ट ऑफिस जर्जर होने के कारण अन्य जगह हुआ शिफ्ट

    अर्जुन मंडल। राष्ट्र संवाद

    करमाटांड़/ जामताड़ा:अंग्रेजों के समय बना कर्माटांड़ पोस्ट ऑफिस जो 1926 में बना था जो वर्तमान में बहुत ही जर्जर स्थिति में था इसका छत का ढलाई भी बहुत ज्यादा खराब स्थिति में था जो कभी भी गिर सकता था छत से वर्षा के समय पानी भी गिरता था लोगों एवं वहां के कर्मचारियों को बहुत ही भय बना रहा था ऐसा प्रतीत होता था कि यह छत कभी भी गिर सकता है और एक बड़ा दुर्घटना हो सकता है इसी को देखते हुए वहां के कर्मचारियों ने अति शीघ्र स्थानांतरित किए हैं जो वर्तमान में गौरो रोड लक्ष्मी मोबाइल दुकान के पास स्थित है जहां पर राम प्रसाद मंडल का आवास है।
    [5/21, 7:29 PM] Nizam Khan R Samvad News: जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव 7 जून निर्धारित

    21 मई नामांकन की आखिरी दिन 36 उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा

    सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगी चुनाव संपन्न

    राज्य अधिवक्ता संघ द्वारा पर्यवेक्षक गोपेश्वर झा व धर्मेन्द्र नारायण अधिकृत

    सुधांशु शेखर।राष्ट्र संवाद

    देवघर – जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन 21 मई दिन मंगलवार को कुल 36 उम्मीदवारों ने अपना अपना नामांकन पर्चा निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया जिसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष महासचिव कोषाध्यक्ष सहायक कोषाध्यक्ष संयुक्त सचिव पुस्तकालय संयुक्त सचिव प्रशासनिक एवं कार्यकारिणी का पद शामिल है। जिसमें अध्यक्ष के पद पर धनंजय मंडल व बालेश्वर प्रसाद सिंह उपाध्यक्ष के पद पर फाल्गुनी मरीक कुशवाहा एवं चंद्रशेखर सिंह महासचिव के पद पर कृष्णधन खबाडे़ एवं वीरेश वर्मा कोषाध्यक्ष के पद पर दिनेश कुमार बरनवाल चंद्रशेखर प्रसाद राय विनोद कुमार मिश्रा आलोक कुमार कश्यप और विपिन बिहारी लाल संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर नीलांजन गांगुली एवं विपुल कुमार मिश्रा संयुक्त सचिव प्रशासनिक के पद पर राजेश कुमार शाही व मुकेश कुमार पाठक कार्यकारिणी पद रजनी सिंहा़ कुमार विवेकानंद पप्पु कुमार, सत्य नारायण पाण्डेय महामाया राय संजीव कुमार दुबे विनीता कुमारी विजन कृष्ण साहा निर्मल कुमार महथा बाबूलाल यादव करण कुमार सिंह मुरारी लाल बरनवाल नीरज कुमार रोहित कुमार सिंह धर्मवीर कुमार राय आनंद वत्स प्रमोद कुमार राय एवं रंजीत कुमार केसरी समेत 19 उम्मीदवार का नाम है । अधिवक्ता संघ चुनाव में 880 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे ।नामांकन की छटनी तिथि 24 मई निर्धारित किया गया है ।25 मई 2024 को नामांकन वापसी का समय रखा गया है। इस संबंध में निर्वाचन पदाधिकारी प्रणय कुमार सिंन्हा पुरुषोत्तम बरनवाल एवं मोती लाल मंडल ने बताया कि चुनाव को पारदर्शिता पूर्वक संपन्न कराया जायेगा इसके लिए कमरे के अंदर सीसीटीवी लगाया जाएगा तथा प्रत्येक मतदाताओं को अपने साथ मतदान के समय परिचय पत्र भी रखना होगा इसके अलावे अन्य व्यवस्थाएं की जाएगी वहीं पर्यवेक्षक के तौर पर राज्य अधिवक्ता संघ के द्वारा वरीय अधिवक्ता गोपेश्वर झा एवं धर्मेंद्र नारायण को अधिकृत किया गया है ।चुनाव को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए अनेक अधिवक्ता मौजूद रहेंगे। जिला अधिवक्ता संघ में अपने समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया सत्य नारायण पाण्डेय ने जबकि सहायक कोषाध्यक्ष मनीष सिंह, अजय कुमार दूबे संजीव कुमार भी मौजूद थे।
    [5/21, 7:36 PM] Nizam Khan R Samvad News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने काउंटिंग हॉल का निरीक्षण किया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    दुमका: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने मंगलवार को लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने काउंटिंग हॉल का निरीक्षण किया। चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से क्रियान्वित करने के लिए उन्होंने त्रुटियों को चिह्नित करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने काउंटिंग हॉल में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा उसे समय से पहले दुरुस्त करने का निर्देश दिया। हॉल में लाइटिंग की पूर्ण व्यवस्था, सुरक्षाबलों के रहने के लिए की जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाएं,कॉलेज परिसर की सफाई सहित अन्य जरूरी कार्यों को समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर निदेशक डीआरडीए,उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।
    [5/21, 8:48 PM] Nizam Khan R Samvad News: करमाटांड़ प्रखंड में भाजपा का चुनाव कार्यालय खुला

    राष्ट्र संवाद/संवाददाता
    करमाटांड़/जमताडा : सीताकाटा पंचायत के अंतर्गत कर्माटांड़ के मैन बाजार कोरो रोड में लक्ष्मी मोबाइल एवम जो राम प्रसाद मंडल का आवास है बीजेपी के चुनाव कार्यालय खोला गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वर्तमान विधायक रणधीर कुमार सिंह एवं छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्रकांत मौजूद रहे एवं बीजेपी की अनेक कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिए इस बैठक में दोनों विधायकों ने मोदी के कई योजनाओं के बारे में बताएं जैसे की आयुष्मान भारत कार्ड लॉकडाउन के समय राशन उज्ज्वला योजना इत्यादि एवं मौके पर बहुत सारे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदान हमारा दायित्व हमारा अधिकार” विषय पर गांधी मैदान, जामताड़ा में टाक शो का हुआ आयोजन
    Next Article वी आइ पी पास के लिए हंगामा करनेवाले भाजपा नेताओं पर गाज गिरना तय

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.