वी आइ पी पास के लिए हंगामा करनेवाले भाजपा नेताओं पर गाज गिरना तय
प्रदेश नेतृत्व ने रिपोर्ट तलब की जिला अध्यक्ष ने भेजी रिपोर्ट!
जमशेदपुर 21मई:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में जाने के लिए वी आई पी पास के लिए हंगामा और मारपीट करने वाले भाजपा नेताओं पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।पार्टी के प्रदेश नेतृत्व उक्त मामले को काफी गंभीरता से लिया है।इस बाबत जिला अध्यक्ष से घटना से जुड़े पहलू की बाबत रिपोर्ट मांगी है।बताते चलें कि पार्टी ने अपने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, विधायक राज सिन्हा, और धनबाद के पांच मंडल अध्यक्ष को पहले ही शो काज कर चुकी हैं।अब जमशेदपुर महानगर के भाजपाइयों की बारी है।
(कल पढ़े आखिर भाजपाई स्लीपिंग मूड में कैसे गए)

