मतदान हमारा दायित्व हमारा अधिकार” विषय पर गांधी मैदान, जामताड़ा में टाक शो का हुआ आयोजन
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श कुमुद सहाय, पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री अनिमेष नैथानी , उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार सहित अन्य के द्वारा कार्यक्रम का विधिवत हुआ शुभारंभ
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: मतदान हमारा दायित्व हमारा अधिकार” विषय पर गांधी मैदान, जामताड़ा में टाक शो का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी डा गोपाल कृष्ण झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास आनंद लांगुरी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री राजेश पासवान के द्वारा विधिवत दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने सभी से अपील कर कहा कि 01 जून 2024 को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करना है। सभी मतदाता निर्भीक एवं भयमुक्त होकर अपने मतदान केंद्र में जाकर वोट करें। यह न सोचें कि मेरे एक वोट न देने से क्या होगा, एक एक से ही अनेक होता है। उन्होंने कहा कि हो सकता है 01 जून को गर्मी अधिक हो इसे देखते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में जिले के सभी मतदान केंद्रों में शेड, रैंप, शीतल पेयजल, मेडिकल सुविधा, हेल्प डेस्क सहित सभी जरूरी व्यवस्था किया गया है।वहीं उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सभी लोग अपने अपने धर्मों का त्योहार को मनाते हैं, उसी तरफ डेमोक्रेटिक फेस्टिवल लोकतांत्रिक पर्व को मनाएं। वहीं उन्होंने एक कविता के माध्यम से लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि तू वोट कर, तू वोट कर, स्वच्छ लोकतंत्र के लिए, तू वोट कर। उन्होंने कहा कि 01 जून को आपका मतदान केंद्र आपका इंतजार कर रहा है आप सभी जरूर जाएं और वोट दें।नए मतदाता को पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई, बोले माता पिता को संग लेकर जाएं और मतदान करें:वहीं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी ने कार्यक्रम में सर्वप्रथम नए मतदाता को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग सभी अपने मम्मी पापा एवं परिजनों को लेकर मतदान केंद्र जाएं। उन्होंने कहा कि आप समाज में किसी भी पद पर हों सभी के वोट की वैल्यू एक ही है, यह हमारे संविधान की खूबसूरती है। उन्होंने कहा कि यह संविधान आपकी रक्षा तभी करेगा, जब आप अपने अधिकार एवं अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आपसे अपील करता है कि सभी आगे बढ़ें एवं मतदान केंद्र जाकर अपने मतदान का अवश्य प्रयोग करें।उप विकास आयुक्त ने कहा शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो, इसलिए चलाए जा रहे हैं मतदाता जागरूकता अभियान:वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार ने कहा कि स्वीप के माध्यम से जिले भर में मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न स्तर पर अनवरत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्वाचन आयोग के गठन और आजादी के बाद से अब तक के मतदान प्रक्रिया से अवगत कराते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य है कि शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो, इसके लिए हमने विभिन्न कार्यक्रम के जरिए लोगों को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया गया है। उन्होंने वोट के महत्व को बताते हुए कहा कि आपके द्वारा चुने गए अभ्यर्थी समाज की दिशा और दशा का चयन करेंगे। इसलिए सोच समझ के योग्य अभ्यर्थी को मतदान करें। प्रजातांत्रिक व्यवस्था के तहत हमें वोट करने का अधिकार प्राप्त हुआ है। वक्ताओं ने कहा लोकतंत्र की जान हमारे मतदाता हैं:इस दौरान टाक शो में विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने को विचार अभिव्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि पहली बार जामताड़ा गांधी मैदान में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। कहा कि लोकतंत्र की जान हमारे मतदाता हैं। वहीं अन्य ने कहा कि सब कोई सिस्टम को बदलना चाहते हैं खास कर नए जो नए यूथ हैं, तो सिस्टम बदलने के लिए हमें पहले सिस्टम का हिस्सा बनना पड़ेगा, हमें वोट करना होगा। कहा कि यह विडंबना है कि आज भी हमें शत प्रतिशत मतदान के लिए जूझना पर रहा है, सभी कोई लोकतंत्र में आगे आकर मतदान देकर इसे मजबूती प्रदान करें।इस दौरान कवि सह शिक्षक श्री अरुण वर्मा ने वोटिंग अपील से संबंधित अपनी कविता सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, इसके अलावा जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र एवं छात्रा ने फर्स्ट टाइम वोटर के रूप में अपने मताधिकार के प्रयोग हेतु उत्साह के साथ वोट करने हेतु सबसे अपील किया। वहीं इसके अलावा उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर सबसे मतदान का अपील किया।इस मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी डा गोपाल कृष्ण झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री राजेश पासवान, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास आनंद लांगुरी, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती ऋतु रंजन के अलावा स्वीप टीम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

