Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के पश्चिम विधानसभा पहुंचा सांसद बिद्युत महतो का जनसंपर्क अभियान, विभिन्न मंडल क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मांगा आशीर्वाद, कहा- देश ने तय कर लिया है मोदी सरकार ही है बनाना
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर के पश्चिम विधानसभा पहुंचा सांसद बिद्युत महतो का जनसंपर्क अभियान, विभिन्न मंडल क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मांगा आशीर्वाद, कहा- देश ने तय कर लिया है मोदी सरकार ही है बनाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के पश्चिम विधानसभा पहुंचा सांसद बिद्युत महतो का जनसंपर्क अभियान, विभिन्न मंडल क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मांगा आशीर्वाद, कहा- देश ने तय कर लिया है मोदी सरकार ही है बनाना।

    जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा लगातार लोगों से संर्पक एवं संवाद के जरिये समर्थन जुटा रही है। इस क्रम में, शुक्रवार को सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न मंडल क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से आशीर्वाद और समर्थन मांगा। जनसंपर्क अभियान में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश विशेष रूप से शामिल हुए। बिद्युत महतो ने मंडल अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों के संग जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत मानगो, उलीडीह, साकची पश्चिम, बिस्टुपुर, कदमा, सोनारी मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा के पक्ष में मतदान रूपी आशीर्वाद की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भाजपा जिंदाबाद,’ ‘नरेंद्र मोदी एवं बिद्युत महतो जिंदाबाद’ के साथ ‘अबकी बार चार सौ पार’ का नारा लगाते हुए क्षेत्र के बुजुर्ग, युवा, महिलाओं, छात्राओं, दुकानदारों, मजदूरों के साथ समाज के अन्य वर्गों से मुलाक़ात कर केंद्र की मोदी सरकार एवं बिद्युत महतो के उपलब्धियों के पत्रक भेंटकर 25 मई को ईवीएम क्रमांक 2 पर बटन दबाकर बिद्युत महतो को विजयी बनाने का आग्रह किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 19 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घाटशिला फुटबॉल मैदान में होने वाले जनसभा को लेकर लोगों को आमंत्रण पत्र भेंटकर आमंत्रित किया।अभियान के क्रम में स्थानीय लोगों, दुकानदारों, स्थानीय क्लब एवं संस्थाओं ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर बिद्युत महतो का फूल-मालाओं एवं विजयी तिलक लगाकर अभिनंदन किया और चुनाव में पूर्ण रूप से समर्थन और आशीर्वाद भरोसा दिलाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article19 मई को घाटशिला आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की सभा, जमशेदपुर का चुनाव एक सफल सांसद और एक असफल विधायक के बीच, पहले से अधिक मार्जिन से बिद्युत महतो होंगे विजयी
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.