Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गम्हरिया:कांड्रा-चौका मार्ग पर बीते गुरुवार की रात सड़क लुटेरों ने करीब दर्जन भर ट्रकों को रोककर लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना को दिया अंजाम
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गम्हरिया:कांड्रा-चौका मार्ग पर बीते गुरुवार की रात सड़क लुटेरों ने करीब दर्जन भर ट्रकों को रोककर लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना को दिया अंजाम

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गम्हरिया:कांड्रा-चौका मार्ग पर बीते गुरुवार की रात सड़क लुटेरों ने करीब दर्जन भर ट्रकों को रोककर लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना को दिया अंजाम

    गम्हरिया:कांड्रा-चौका मार्ग पर लखना सिंह घाटी के पास बीते गुरुवार की रात सड़क लुटेरों ने करीब दर्जन भर ट्रकों को रोककर लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। बताया गया है कि 10 से 15 लूटेरों द्वारा उंक्त वारदात को अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उंक्त मार्ग पर करीब दो घंटे तक नकाबपोश अपराधियों ने बाहरी गाड़ियों को रुकवाकर उसमें तोड़फोड़ की और चालकों के साथ मारपीट कर पैसे छीन लिए। अपराधियों द्वारा इस दौरान धारदार हथियार से कई चालकों पर हमला भी किया गया जिससे वे जख्मी हो गए। इसके बाद अपराधियों ने चालकों से नकद, मोबाइल आदि की छिनतई की गई। करीब दो घंटे तक अपराधी सड़क पर लूटपाट करते रहे किंतु पुलिस नहीं पहुंच पाई। इस दौरान कई चालकों पर गौरतलब है कि लखना सिंह घाटी कांड्रा और चौका थाना सीमा से सटा है। पुलिस यह तय नहीं कर सकी कि किसके अधिकार क्षेत्र में अपराधी तांडव मचा रहे हैं। लूटपाट कर अपराधी के चले जाने के बाद पीड़ित ट्रक चालको ने अपनी ट्रकों को बीच सड़क पर खड़ा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। रात्रि करीब दो बजे के बाद चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ट्रक चालकों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया। बाद में कांड्रा पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रक चालको से बात कर वारदात की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगन्नाथपुर विद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा
    Next Article डॉक्टर गोस्वामी ने भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के लिए वोट मांगा

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.