प्रिनर्सरी स्कूल में मातृभाषा में पड़ाई शुरू करने की मांग को इस्तेहार में शामिल किया जाय : गौतम चटर्जी
रानीश्वर /दुमका: दुमका लोकसभा चुनाव का 15 दिन शेष रह गया है । 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना किस्मत आजमा रहा हैं ।किसी दल के प्रत्याशी बिकास को लेकर मैदान में उतरा हैं ।वही एक दल झरखंड की स्मिता अबुआ आवास को लेकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है ।दूसरी ओर लोकसभा निर्वाचन छेत्र के आम मतदाता ज्वलंत मुद्दा को लेकर वैट एंड वाच को लेकर चुप्पी साधे हैं ।सूबे के एक भाषाई संगठन ने एम पी पद के प्रत्याशीयो को अपने चुनाव इस्तेहार में कई मांग को जोड़ने की मांग किया हैं ।बांग्ला भाषा व संस्कृति रक्षा समिति झारखंड के प्रदेश सचिव गौतम चटर्जी ने आंगनबाड़ी केंद्र के प्रिनर्सरी स्कूल ने मातृभाषा में शिक्षा चालू कराने की मांग किया हैं ।बताया है की नये शिक्षा नीति ने मातृभाषा में शिक्षा अनिवार्य किया हैं ।दूसरी ओर समाज कल्याण विभाग संचालित प्रिनर्सरी स्कूल ने मातृभाषा में शिक्षा शुरू नहीं किया हैं । लोकसभा निर्वाचन छेत्र में बांग्ला ,संथाली ,खोरठा एवं मालतो भाषा को प्रथम भाषा की स्वीकृती दिया गया हैं समिति ने एमपी पद के प्रत्याशी को इस मुद्दा को चुनाव इस्तेहार मे सामिल करने की मांग किया हैं।

