दुमका में उड़ाया गया स्काई बैलून, लिखा गया मतदान की तिथि
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
दुमका: लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इस महापर्व में सभी मतदाता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें, ये सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत डीसी चौक में सामान्य प्रेक्षक एस नटराजन द्वारा मतदान की तिथि लिखे हुए स्काई बैलून उड़ाया गया और मतदाताओं से 01 जून को मतदान करने की अपील की गई। सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि यह बैलून मतदाताओं को मतदान करने के लिए लुभा रहे हैं। आसमान में उड़े ये गुब्बारे न केवल कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे हैं, बल्कि लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने का आमंत्रण भी दे रहे हैं। 01 जून को जिले में होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं को सभी मूलभूत सुविधाएं बूथों पर मुहैया करायी गई हैं।मौके पर आईएफएस प्रबल गर्ग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

