Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 163वीं जयंती समारोह का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 163वीं जयंती समारोह का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 163वीं जयंती समारोह का आयोजन
    गम्हरिया।
    झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति तथा सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन की ओर से आदित्यपुर आटो क्लस्टर में नए साल के आगमन पर वर्ष वरण एवं विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 163वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन समिति के सह सचिव देवी शंकर दत्ता, मनोज सरकार, एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम गांगुली, कार्यकारी अध्यक्ष पलाश कांति हाजरा, काबू दत्ता, उत्पल दत्ता, दिलीप मंडल, बिप्लव दलाल, केंद्रीय समिति सदस्य सुबोध गोराई व अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से कविगुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कविगुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल हमारे देश के ही नहीं थे बल्कि पूरे विश्व के कवि, साहित्यकार व दार्शनिक थे। इसलिए उन्हें विश्वकवि की उपाधि मिली थी। बांग्ला भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के उत्थान में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वे मरकर भी अमर हैं। इस दौरान शहर के कलाकारों ने कविगुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की जीवनी से जुड़े कविता, रचना, नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की गीतों से पूरा आडिटोरियम गूंज उठा। देर रात तक श्रोता रवींद्र संगीत की गीतों से सराबोर होते रहें। इस मौके पर विश्वनाथ राय, पंकज वैद्य, सबिता बक्शी, नारायण जोरदार, जयंत कुमार बोस, जय चक्रवर्ती, पार्थो राय, पल्लव चौधरी, जुरान मुखर्जी, असित चक्रवर्ती, विकास मुखर्जी, सुजाता हाजरा, चैताली दास, तापस सरकार, सजल मुखर्जी, श्रीदाम मंडल, कविता मंडल, सुदिप्ता दास, विकास विश्वास, सागर मोदक, पीयूष कांति दे समेत चक्रधरपुर, चाईबासा, सीनी, आदित्यपुर, गम्हरिया, जमशेदपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों के बांग्ला भाषी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराणा प्रताप की जयंती पर सनातन उत्सव समिति व श्री राम सेना ने लगाया सेवा शिविर
    Next Article पूर्व विधायक ने चौपारण में भाजपा चुनावी कार्यालय का किया उदघाटन

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.