Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ. एस. जयशंकर ने गार्गी कॉलेज में भारत के वैश्विक मैत्री दृष्टिकोण को किया साझा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    डॉ. एस. जयशंकर ने गार्गी कॉलेज में भारत के वैश्विक मैत्री दृष्टिकोण को किया साझा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉ. एस. जयशंकर ने गार्गी कॉलेज में भारत के वैश्विक मैत्री दृष्टिकोण को किया साझा

    नई दिल्ली, 9 मई।

    भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गार्गी कॉलेज में ‘भारत: वैश्विक मित्र’ विषय पर श्रोताओं को संबोधित किया। वह इस कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के तौर पर शामिल हुए।

    डॉ. एस. जयशंकर ने बताया कि कैसे भारत एक विश्व बंधु है और यह दूसरों के प्रति न्याय, जिम्मेदारी और उदारता में विश्वास करता है। उन्होंने कहा, अपने इस सिद्दांत को भारत ने कई बार प्रदर्शित किया है, चाहे वह कोविड के दौरान अन्य देशों को दवाएं और वैक्सीन भेजना हो, या युद्ध क्षेत्रों से हमारे नागरिकों और दूसरों की सुरक्षित निकासी का मामला हो। भारत एक उभरती हुई शक्ति है और ग्लोबल साउथ के अधिकारों का एक महत्वपूर्ण पैरोकार है।

    उन्होंने कहा कि विश्व बंधु की दृष्टि यह है कि आपसी सम्मान और सहयोग के आधार पर दुनिया भर के देशों के साथ मजबूत संबंधों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। साथ ही, अपने उद्देश्यों के प्रति दृढ़ रहना है और अपने हितों को भी प्राथमिकता देना है। डॉ. जयशंकर के सुविचारित व्याख्यान ने दुनिया भर में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक विश्वसनीय मित्र और भागीदार के रूप में भारत की स्थिति को स्पष्ट किया।

    अपने संबोधन के दौरान, डॉ. जयशंकर ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। वैश्विक संबंधों के प्रति भारत के बहुमुखी दृष्टिकोण को अभिव्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “वैश्विक मित्र होने का मतलब न केवल सम्मान प्राप्त करना है, बल्कि उद्देश्य और संकल्प के साथ हमारे हितों को प्राथमिकता देना भी है।”

    सत्र के बाद उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से बातचीत की और धैर्यपूर्वक उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए तथा भविष्य के लिए भारत के विकसित होते नज़रिये के बारे में अंतर्दृष्टि प्रदान की। इस कार्यक्रम ने बौद्धिक विमर्श और कूटनीतिक अंतर्दृष्टि की रोशनी के रूप में काम किया। साथ ही, इस कार्यक्रम ने वैश्विक मुद्दों पर बातचीत को बढ़ावा देने के गार्गी कॉलेज की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद बिद्युत महतो के पक्ष में चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान कर बिद्युत महतो को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की
    Next Article महाराणा प्रताप की जयंती पर सनातन उत्सव समिति व श्री राम सेना ने लगाया सेवा शिविर

    Related Posts

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है

    रामगढ़ बैटरी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    टाटा लीज नवीकरण प्रस्ताव को सार्वजनिक करे जिला प्रशासन जमशेदपुर।

    रामगढ़ बरकाकाना रेलवे पुलिस ने टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101 B -4 कोच से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

    शहर के जुबिली अम्यूजमेंट पार्क के समीप रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.