Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट मतदान केन्द्र व स्ट्रॉन्ग रूम तथा विभिन्न कोषांगों का किया औचक निरीक्षण, स्वतंत्र निष्पक्ष व पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट मतदान केन्द्र व स्ट्रॉन्ग रूम तथा विभिन्न कोषांगों का किया औचक निरीक्षण, स्वतंत्र निष्पक्ष व पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट मतदान केन्द्र व स्ट्रॉन्ग रूम तथा विभिन्न कोषांगों का किया औचक निरीक्षण, स्वतंत्र निष्पक्ष व पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने एसडीओ कार्यालय धालभूम व आईटीडीए कार्यालय में बनाये गए पोस्टल बैलेट मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया । मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार भी मौजूद थे । निरीक्षण के दौरान उन्होने मतदान केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं को देखा, अधिकारी व कर्मचारियों से जानकारी ली । साथ ही मतदान केन्द्र पर भीड़ को देखते हुए निर्देशित किया कि महिला-पुरूष को अलग-अलग लाइन में खड़ा करें, हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को गाइड करें । विदित हो कि चुनाव व आवश्यक ड्यूटी में लगाये गए अधिकारी व कर्मी जिनके संसदीय क्षेत्र में चौथे चरण में लोकसभा चुनाव होना है, वे अपने मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से कर रहे। इसके पश्चात जिले के वरीय पदाधिकारियों ने उद्योग केन्द्र स्थित पोस्टल बैलेट स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर मतदान पश्चात पोस्टल बैलेट के रखरखाव का जायजा लिया ।

    *सोशल मीडिया, पेड न्यूज, विज्ञापनों पर नजर रखें… जिला निर्वाचन पदाधिकारी*

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग तथा सामग्री कोषांग का औचक निरीक्षण कर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली । प्रतिनियुक्त कर्मियों को सोशल मीडिया, पेड न्यूज और राजनीतिक विज्ञापनों पर कड़ी नजर रखने के लिये कहा। चुनाव प्रचार, विज्ञापन, पेड न्यूज, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया पर गतिविधियों से संबंधित विभिन्न स्वीकृतियों के अलावा लोकसभा चुनाव लड़ने वाले राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों को जारी किये गये पूर्व प्रमाणपत्रों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पार्टियों और उम्मीदवारों को अपने कंटेंट के लिए कोषांग से मंजूरी लेना जरूरी है । एमसीएमसी कोषांग को व्यय कोषांग से समन्वय बनाकर कार्य करने निर्देश दिया ताकि चुनावी व्यय पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। वहीं सामग्री कोषांग के निरीक्षण में मतदान दल के लिए तैयार किए जा रहे सामग्रियों को आवलोकन किया तथा कार्मिक कोषांग का निरीक्षण कर चुनाव के सफल संचालन के तैयारियों की जानकारी लेते हुए ससमय कार्य निष्पादन का निर्देश पदाधिकारियों एवं कर्मियों दिया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने चंदवा शहर में जनसम्पर्क कर लोगों से भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजय दिलाने कि अपील
    Next Article जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा क्षेत्र के बारीडीह मंडल में खुला भाजपा का चुनावी कार्यालय, कार्यालय उद्घाटन के पश्चात सांसद बिद्युत महतो ने कार्यकर्ताओं के संग की चुनावी रणनीति पर बैठक, बूथों पर भाजपा के पक्ष में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का किया आह्वान

    Related Posts

    “मां सिर्फ रिश्ता नहीं, जीवन की आधारशिला” — आदित्यपुर में तेजश्विनी संगठन ने मनाया भावनात्मक मातृ दिवस समारोह

    May 10, 2026

    बड़ा फैसलाःरेल जीएम से मिलेगा रेल यात्री संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल

    May 10, 2026

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    “मां सिर्फ रिश्ता नहीं, जीवन की आधारशिला” — आदित्यपुर में तेजश्विनी संगठन ने मनाया भावनात्मक मातृ दिवस समारोह

    बड़ा फैसलाःरेल जीएम से मिलेगा रेल यात्री संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल

    सांझा साहित्य मंच की काव्य गोष्ठी में बिखरे भावों के विविध रंग, कवियों ने माँ को किया नमन

    बंगाल की हिंसा लोकतंत्र पर धब्बा और बड़ी चुनौती | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली में असम की बेटी मनीषा शर्मा को राष्ट्रीय पुरस्कार: मूगा वेशभूषा में चमकीं लेखिका

    अनाज के ढेर पर भूखी दुनिया: वैश्विक भुखमरी का संकट | राष्ट्र संवाद

    वैश्विक संकट: प्रधानमंत्री मोदी की अपील और ऊर्जा संरक्षण | राष्ट्र संवाद

    पीएम मोदी: ‘पेट्रोलियम उत्पाद’ का संयमित इस्तेमाल समय की मांग | राष्ट्र संवाद

    15वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का भव्य समापन, ‘ए न्यू पोस्टबॉक्स : टेल्स फ्रॉम पार्टीशन’ सम्मानित

    सावधान! बीवी को पढ़ाया, नर्स बनते ही छोड़ा? गोंडा राजेश रेनू विवाद | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.