जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज वोटर अवेयरनेस फोरम (वीएएफ) एवं कैंपस एंबेसडर के साथ आहूत बैठक संपन्न
*समाहरणालय प्रथम तल पर फूलों से बनाई गई आकर्षक रंगोली के साथ उपायुक्त ने किया अनावरण*
*मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपना योगदान दें, मतदाता जागरूकता अभियान चलाएं – उपायुक्त*
आज दिनांक 07.05.2024 को समाहरणालय स्थित सभागार, जामताड़ा में लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित जिला अन्तर्गत गठित ईएलसी के नोडल पदाधिकारी, सभी विद्यालय/महाविद्यालयों में चयनित कैम्पस एम्बेसडर एवं वीएएफ के साथ बैठक आहूत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जैसा की आप सभी अवगत हैं कि 01 जून 2024 को जिले में मतदान होना है, ऐसे में लोकसभा चुनाव में सभी की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित हो सके, ज्यादा से ज्यादा मतदान हो सके। जिले के सभी +2 विद्यालय/महाविद्यालय से 2-2 कैंपस एंबेसडर (एक छात्र और एक छात्रा) का चयन किया गया है। वर्तमान में कुल 14 विद्यार्थियों को कैम्पस एम्बेसडर के रूप में चयनित व नामित किया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी कैंपस एंबेसडर अपने-अपने 2 विद्यालय/महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं को मतदाता जागरूकता अभियान की गतिविधियों के संचालन लिए एक टीम बना कर अध्ययनरत छात्रा छात्राओं के परिवार के सदस्यों, अपने पास-पड़ोस के आम मतदाता को चुनाव के संबंध में जानकरी उपलब्ध कराएं एवं उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित करें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के द्वारा कैंपस एंबेसडर की भूमिका एवं जिम्मेदारियों के संदर्भ में उसके द्वारा किए जाने वाले कार्यों, गतिविधियों, लक्ष्यों, संभावित उपलब्धियों और कार्य योजनाओं से अवगत कराया गया।
वहीं सभी से अपील करते हुए आज 7 मई को संध्या 6 से 8 बजे के बीच “मतदाता शपथ का प्रतिज्ञा एवं मतदाता जागरूकता” करते हुए #MainBhi ElectionAmdassador के साथ Social Media Handle पर अपलोड करने का अनुरोध उपस्थित जिला अन्तर्गत गठित ईएलसी के नोडल पदाधिकारी, सभी विद्यालय/महाविद्यालयों के कैम्पस एम्बेसडर से अनुरोध किया गया।
वहीं इस दौरान समाहरणालय प्रथम तल पर फूलों से बनाए गए एवं मतदाता जागरूकता का संदेश देते खूबसूरत रंगोली का आवोलकन किया।
*इस मौके पर* उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार,जिला शिक्षा अधीक्षक श्री गोपाल कृष्ण झा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्ति बाला लकड़ा, जिला शिक्षा अधीक्षक, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती अनिता केरकेट्टा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

